बालों की समस्या से राहत दिलाता है कैस्टर ऑयल, अरंडी का तेल

कैस्टर ऑयल एक एेसा तेल है जो बाल संबंधी बहुत सारे समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है और बालों को काला और घना बनाता है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : December 17, 2014 6:38 PM IST

कैस्टर ऑयल (Castor oil) को अरंडी का तेल भी कहते हैं। इसके एन्टी-इन्फ्लैमटोरी (anti-inflammatory) और एन्टी-बैक्टिरीअल (anti-bacterial) गुण के कारण प्रसाधन यानि कॉज़्मेटिक्स में इसका इस्तेमाल बहुतायत मात्रा में किया जाता है।

कैस्टर ऑयल के फायदे-

1. बालों को झड़ने से रोकता है

कैस्टर ऑयल में रिसिनोलिईक एसिड (ricinoleic acid) और ओमेगा- 6 इसेनशल फैटी एसिड्स (omega- 6 essential fatty acids) होता है जो सिर में रक्त के संचालन को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही बालों का विकास भी करता है। यह बालों को पौष्टिकता प्रदान करके जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।

टिप- एक छोटे से कटोरी में ज़रूरत के अनुसार नारियल का तेल लें और उसमें समान मात्रा में कैस्टर ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को बालों के जड़ से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से लगा लें। तेल लगाने के बाद सिर को शा‍वर कैप या सूती कपड़े से अच्छी तरह से बांधकर रात भर छोड़ दें। अगले दिन सुबह बालों को अच्छी तरह से धो लें।

2. सर के इन्फेक्शन या रूसी की समस्या से लड़ता है

कैस्टर ऑयल में एन्टी-वायरल (anti-viral) ,एन्टी-बैक्टिरीअल (anti-bacterial) और एन्टी-फंगल (anti-fungal) गुण के कारण यह सर के किसी भी संक्रमण (infection) जैसे समस्याओं से आसानी से लड़ने में सक्षम होता हैं। बाल झड़कर जब गंजेपन के आसार नजर आने लगते हैं और खुजलाहटजैसी समस्याएं होने लगती हैं तब यह तेल इनसे राहत दिलाने में सहायता करता है। यह प्रधानतः रूसी (dandruff) के समस्या में कामगार साबित होता है।

टिप- रूसी की समस्या से राहत पाने के लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल और आधा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इनको अच्छी तरह से बालों में लगाकर आधे घंटे तक यूं ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें।

3. बालों के सिरे का फट जाने की समस्या को कम करता है (split ends)

बालों के सिरे के फट जाने की समस्या आम समस्या है। कैस्टर ऑयल सिर के गहराई तक जाता है और रूखे बालों को मुलायम बनाने में सहायता करता है।

टिप- कैस्टर ऑयल थोड़ा घना होता है इसलिए इसमें समान मात्रा में ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। कैस्टर ऑयल रूखे बालों को ठीक करने के साथ-साथ बालों के सिरों को फटने से रोकता है। तेल को अच्छी तरह से सिर पर लगायें और आधे घंटे के बाद पानी से धो लें।

4. प्राकृतिक कन्डिशनर और मॉश्चराइज़र का काम करता है

कैस्टर ऑयल सिर के भीतर गहराई तक जाकर बालों को मॉश्चराइज़ करने में सहायता करता है। इस तेल को लगाकर बालों को काला और घना बना सकते हैं।

टिप- शैंपू लगाने के पंद्रह मिनट के पहले बालों में कैस्टर ऑयल लगायें और फिर धो लें। बालों को प्राकृतिक तरीके से कन्डिशनिंग करने के लिए एक कटोरी में ज़रूरत के अनुसार कैस्टर ऑयल लें और उसमें ऐलो वेरा जेल, शहद और नींबू के रस के कुछ बूंद डालें। उसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद बालों के जड़ से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से लगा लें। लगाने के आधा घंटे के बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।

कैस्टर ऑयल खरीदते वक्त किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

जिस भी कम्पनी का आप कैस्टर ऑयल खरीद रहे हो, वह कोल्ड-प्रेस्ड और प्रोसेस्ड (cold-pressed and processed), 100% शुद्ध होना चाहिए।

कौन-सा कैस्टर ऑयल खरीदना अच्छा होता है?

कुछ ब्रैंड (भारत में) अच्छे होते हैं, वे है- प्यूर कैस्टर ऑयल रिसिनस कॉमूनीस (Pure Castor Oil Ricinus Communis), सनफ्लवार कोल्ड प्रेस्ड प्यूर नैचरल कैरिअर (Sunflower Cold-Pressed Pure Natural Carrier), ऐलो वेदा कोल्ड प्रेस्ड हेक्सन फ्री कैस्टर ऑयल (Aloe Veda Cold-Pressed Hexane Free Castor Oil) आदि।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source