
Also Read
As the name suggests, the little clock-like, bright yellow-petalled Calendula flower has long been preferred for its tendency to soothe newborns' fragile and supple skin. However, their sensitive skin makes babies more likely to develop irritating skin issues such as dryness and nappy rashes. Because of this, mild Calendula has been a popular ingredient to treat skin ailments in babies and adults for hundreds of years. Cetaphil Baby’s team of experts share five qualities that make Calendula a blissful natural ingredient for your baby’s skin.
अगर आप ब्यूटी से जुड़ी चीजों को लेकर ज्यादा जागरूक रहती हैं तो हाल के कुछ सालों में आपने केलैन्डयुला (calendula)का नाम ज़रूर सुना होगा। इस प्लांट को लोग अपने अपने तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं और दुनिया के कई देशों में अब यह काफी प्रचलन में है। यह फूल स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। जानी मानी कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास यहां बता रही हैं कि आप केलैन्डयुला का इस्तेमाल कैसे करें।
टोनर की तरह : आप केलैन्डयुला आयल को टोनर के जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केलैन्डयुला आयल की कुछ बूंदें कॉटन बॉल पर डालें और फिर इससे अपने चेहरे को साफ़ करें। इसे इस्तेमाल करने के बाद चेहरे को पानी से साफ़ ज़रूर कर लें।
सनस्क्रीन की तरह : यह हम सबको पता है कि अगर सनबर्न से बचना है तो अच्छी गुणवत्ता और अधिक एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगाना चाहिए। लेकिन अगर आपको सनबर्न हो गया है तो आप उस जगह पर केलैन्डयुला लगायें। यह सनबर्न से होने वाले दर्द में बहुत आराम पहुंचाती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी : केलैन्डयुला में एंटी इंफ्लेमेटरी क्षमताएं होती हैं इसलिए अगर आप बिकनी एरिया शेव कर रही हैं और तो इसके इस्तेमाल से आप शेविंग के दौरान होने वाले जलन से बच सकती हैं। अगर कहीं कट जाये तो भी उससे होने वाले दर्द और जलन में यह प्लांट बहुत राहत पहुंचाता है। आप इसे ऐलोवेरा की ही तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन ग्लो: केलैन्डयुला ऑयल आपके स्किन में ब्लड फ्लो की मात्रा बढ़ा देता है जिससे धीरे धीरे आपकी स्किन की चमक बढ़ने लगती है। इसलिए अगर आप स्किन को चमकदार बनाना चाहती हैं तो इस ऑयल को रोजाना लगायें।
ड्राई स्किन : अगर आपकी स्किन एकदम ड्राई हो चुकी है तो इससे निजात पाने के लिए आप चेहरे पर केलैन्डयुला लगायें। यह मॉश्चराइजर की तरह काम करता है और चेहरे की नमी को मेन्टेन रखने में मदद करता है। जाड़ों के दिनों में यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
मेकअप रिमूवर : अगर आपको चेहरे पर से हैवी मेकअप हटाना हो और इसमें दिक्कतें आ रही हों तो आप केलैन्डयुला का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह धूल और गंदगी को आसानी से चेहरे पर से हटा देती है।
इरिटेटिंग प्लांट से होने वाले खुजली और जलन से बचने के लिए भी आप थोड़ी मात्रा में विच हेज़ल (witch hazel) का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपने अभी तक इस पौधे का इस्तेमाल नहीं किया है तो देर न करें। आज ही सुपरमार्केट से इसे खरीदें और इस्तेमाल करें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock