
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : January 23, 2015 12:42 PM IST
मुल्तानी मिट्टी (fuller’s earth) का प्रयोग युगों से सौन्दर्य संबंधी उपचार के लिए किया जाता रहा है। मुल्तानी मिट्टी प्रकृति का अनमोल वरदान है जो बाल और त्वचा संबंधी किसी भी समस्या से लड़ने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी के लिए सबसे अच्छी बात यह होती है कि यह सस्ता होता है और आसानी से पाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी आप बहुत ही सरल और सामान्य तरीके से अपने घर में कर सकते हैं।
त्वचा- मु्ल्तानी मिट्टी में जो एन्टीसेप्टिक का गुण होता है वह त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। त्वचा संबंधी चार समस्याओं से लड़ने में मुल्तानी मिट्टी का पैक बहुत मदद करता है-
विधि- एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और दही लें और दोनों को अच्छी तरह से आधा घंटा तक भिगने दें। उसके बाद उसमें पुदीना का पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस पैक को दाग वाले जगह पर लगाकर तीस-मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर उसको गुनगुने गर्म पानी से धो लें। इस पैक के रोजाना इस्तेमाल से दाग-दब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते है।
आप धब्बों को असरदार रूप से कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चंदन का पावडर और टमाटर का रस डालकर पैक को बना लें। यह पैक धब्बों को धीरे-धीरे कम करने में बहुत मदद करता है।
विधि- एक कटोरी में एक छोटा चम्मच नीम का पावडर या पेस्ट ले, उसमें दो छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, ज़रूरत के अनुसार गुलाब जल, एक चुटकी कपूर, और चार-पाँच लौंग को पीसकर बनाया हुआ पावडर डालकर पैक को बना लें। चेहरे पर मुँहासो वाली जगह पर पैक को अच्छी तरह से लगाकर दस से पंद्रह मिनटों तक लगाकर रखें। सूखने के बाद पानी से धो लें।
विधि- एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ समान मात्रा में दही लें और उसमें एक अंडा फोड़कर डालें। इस पैक को मुलायम बनाने के लिए अच्छी तरह से मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर बीस मिनटों तक सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने गर्म पानी से धो लें। पैक को धोने के बाद आपको अलग ही तरह का ताजगी महसूस होगा।
विधि- एक कटोरी में एक छोटा चम्मच खीरे का पेस्ट, कच्चा दूध, दो छोटा चम्मच बेसन और मुल्तानी मिट्टी को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। यह पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करता है।
बाल- आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में ही मदद नहीं करता है बल्कि बालों के कई समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है। यह स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करता है। यह बालों से रूसी की समस्या से राहत दिलाने में और कन्डिशनिंग करने में मदद करता है।
विधि- एक कटोरी में चार छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, ½ कप दही, आधा नींबू का रस, दो छोटा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पैक को बना लें। दही बालों का झड़ना कम करता है और नींबू रूसी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। शहद बालों को काला और घना बनाने में मदद करता है। इस पैक को बालों में अच्छी तरह से लगाकर तीस मिनट तक रख दें फिर शैंपू से धो लें।
विधि- रात को बालों में ऑलिव ऑयल लगायें। अगले दिन सुबह गर्म पानी में भिगोये हुए तौलिये से बालों को ढक कर रखें। एक घंटे के बाद दही और मुल्तानी मिट्टी का पैक बालों में लगायें और सूखने के बाद शैंपू से धो लें।
विधि- मुल्तानी मिट्टी को कटोरी में तीन-चार घंटे तक भिगोकर रखें। बालों में लगाने के तीस मिनट पहले उसमें रीठा का पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर उसको बालों में लगाकर दस-पंद्रह मिनट के लिए रख दें। फिर शैंपू से धो लें।
विधि- एक कप मुल्तानी मिट्टी में पाँच छोटा चम्मच चावल का पावडर, एक अंडे की सफेदी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इस पैक को स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से लगाकर दस मिनट तक रखें और फिर शैंपू से धो लें।
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।