केरल में खुले बार, रेस्तरां में खाना खिलाने की अनुमति, लेकिन वैक्सीन की दो डोज ले चुके लोगों को ही मिलेगी एंट्री

केरल में बार, रेस्तरां खोलने की अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है, लेकिन पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को तभी काम करने की अनुमति दी जाएगी, जब उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की दो खुराक ली हो।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 26, 2021 7:49 PM IST

Bars Reopen in Kerala: देश में सबसे ज्यादा अभी केरल से ही कोरोना के नए मामले (Corona Cases in Kerala) सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके राज्य सरकार ने बार, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे दी है। केरल राज्य में रविवार को बार खोल दिए गए और रेस्तरां को भी खाना खिलाने की सेवा शुरू करने की अनुमति दी गई है। यहां रेस्तरां, बार्स कोरोना महामारी की दूसरी लहर (Second Wave of Corona pandemic) के बाद से ही बंद थे। हालांकि, रेस्तरां और बार को उनकी क्षमता का केवल 50 प्रतिशत और बिना एयर कंडीशनर के प्रवेश की अनुमति होगी।

वैक्सीन की दो डोज ले चुके लोगों को ही मिलेगी एंट्री

पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को तभी काम करने की अनुमति दी जाएगी, जब उन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की दो खुराक ली हो। केरल बार ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुनील कुमार का कहना है कि सरकार का बार को काम करने की अनुमति देने का निर्णय अच्छा है, क्योंकि हम बार बंद होने से पीड़ित हैं। सरकार ने पार्सल के रूप में शराब की बिक्री की अनुमति दी थी। बार काउंटर में बैठने और पीने की अनुमति से भोजन और अन्य वस्तुओं की बिक्री में मदद मिलेगी।

रेस्तरां के मालिक भी हुए खुश

खाना खिलाने की सेवाओं की अनुमति देने के सरकार के फैसले से रेस्टोरेंट मालिक भी खुश हैं। कन्नूर जिले के थालास्सेरी में पेरिस रेस्तरां के मालिक सुलेमान हाजी का कहना है कि सुबह से लोग हमारे होटल में मुख्य रूप से मांसाहारी व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में आए हैं। सरकार के निर्णय को स्वीकार कर लिया गया है। लोगों द्वारा और यह मेरे होटल में भीड़ में देखा गया है। फिलहाल, राज्य ने स्विमिंग पूल और क्लब खोलने की भी अनुमति दी है, लेकिन सिनेमाघर अभी भी बंद रहेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.