Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dengue Outbreak In Bangladesh: बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां डेंगू के मामले दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह तक 24 घंटों में डेंगू से दो और मौतें हुईं, जिससे इस साल डेंगू से मरने वालों की संख्या 531 हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल की दो मौतों में से एक ढाका नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन (डीएनसीसी) में हुई, जबकि दूसरी ढाका डिवीजन (शहर निगमों के बाहर) में हुई।डेंगू के संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। नवंबर में डेंगू के संक्रमण में इजाफा देखने को मिला, जिससे बांग्लादेश के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे बांग्लादेश में अस्पतालों में हजारों रोगी इलाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अनुसार, इस अवधि के दौरान वायरल बुखार से पीड़ित 478 और मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से, 104 डेंगू रोगियों को ढाका नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि, 88 को ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल देशभर के अस्पतालों में 2,113 मरीजों का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी से अब तक, डेंगू के कुल 96,706 मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश में अकेले नवंबर माह में डेंगू के करीब 30,000 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 173 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बांग्लादेश में 2023 में डेंगू से करीब 1,705 मौतें दर्ज की गई थीं, जो कि सालाना मौतों का सबसे अधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अनुसार, 2023 में डेंगू के 321,179 मामले थे और 318,749 लोग ठीक हुए।
बता दें कि डेंगू बुखार वायरस द्वारा होने वाली एक बीमारी है, जो संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। इसके लक्षणों में सिरदर्द, तेज बुखार, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और मतली, थकावट, सांस लेने में परेशानी और दाने शामिल हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए बांग्लादेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने और लार्वा विरोधी अभियान चलाने के लिए उपायों को मजबूत किया है।