
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 9, 2020 8:50 PM IST
बांग्लादेश सरकार ने की नई पहल, अब धार्मिक स्थलों पर अनिवार्य होगा मास्क पहनना
बांग्लादेश की सरकार ने कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर के समस्त धार्मिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ढाका ट्रिब्यून न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में मामलों और मृतकों की संख्या के क्रमश: 420,238 और 6,067 तक पहुंच जाने के चलते रविवार को धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया।
रिपोर्ट में कहा गया, मंत्रालय ने अलग-अलग समय पर ऐसे नोटिस जारी किए हैं, जिससे अब सभी धार्मिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। यह एक गहन चिंता का विषय है कि लोगों ने मास्क का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। इसमें आगे कहा गया, मस्जिद, मंदिर, चर्च सहित समस्त धार्मिक स्थलों से अपील की गई है कि वे अपने यहां लगे लाउडस्पीकर और मेगाफोन के माध्यम से दिशा-निर्देशों का नियमित तौर पर ऐलान करें। रविवार को पत्रकारों संग कैबिनेट सचिव खांडेकर अनवारुल इस्लाम की हुई बातचीत के हवाले से ढाका ट्रिब्यून ने कहा है कि हमने अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
पाकिस्तान सरकार ने कोविड-19 के नये मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शादियों को लेकर नये नियम और प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन नये नियमों के मुताबिक मेहमानों को अब 6-फुट की दूरी पर बैठने जैसे नियमों का पालन करना होगा। पाकिस्तान के अग्रणी इंग्लिश डेली अख़बार ‘डॉन’ (Dawn) की एक ख़बर के मुताबिक, नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (NCOC) ने रविवार को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन गाइडलाइन्स का ऐलान किया। ये नये दिशानिर्देश 20 नवंबर से लागू होंगे और इन नये दिशानिर्देश के अनुसार नए नियम निम्न हैं—
सभी मेहमानों को फेस मास्क पहनना होगा। शादी समारोह के आयोजकों को प्रवेश द्वार पर ही लोगों के बैठने के स्थान/बैठक क्षमता की जानकारी प्रदर्शित करनी होगी।
इसके अलावा आयोजकों को डेंगू बुखार के खिलाफ भी एहतियाती कदम उठाना होगा।
प्रवेश द्वार पर सभी मेहमानों की थर्मल स्कैनिंग करनी होगी।
लंच या डिनर बुफे नहीं रखा जा सकेगा। उसकी जगह मेहमानों केवल लंच बॉक्स दिया जाएगा या टेबल पर मेहमानों को भोजन परोसा जाएगा।