लखनऊ रेलवे स्टेशन पर प्रतिबंधित हुई केले की बिक्री, पर फायदेमंद है केले का सेवन

रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि केले के छिलके बहुत ज्यादा गंदगी फैलाते हैं। जबकि केला कम कीमत में ज्यादा पोषण देने वाला फल है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 28, 2019 1:12 PM IST

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्‍टेशन पर अब केले की बिक्री प्रतिबंधित हो गई है (Banana health benefits)। वहां पिछले चार दिन से केले नहीं बेचे जा रहे। इसके लिए रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि केले के छिलके बहुत ज्‍यादा गंदगी फैलाते हैं। जिससे कई तरह की समस्‍याएं हो जाती हैं। रेलवे स्‍टेशन को स्‍वच्‍छ बनाने के लिए केले की बिक्री प्रतिबंधित (Banana health benefits) की गई है। जबकि यात्रियों और विक्रेताओं का कहना है कि गंदगी के तो और भी कई कारण हैं। जबकि केला कम कीमत में ज्‍यादा पोषण देने वाला फल है। आइए जानें केले के सेवन के फायदे।

नाराज हैं विक्रेता (Banana health benefits)

हालांकि विक्रेता और यात्री इस कदम से (Banana health benefits) खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। चारबाग स्टेशन पर एक विक्रेता ने कहा, "मैंने पिछले 5-6 दिनों से केले की बिक्री नहीं की है। प्रशासन ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। पहले गरीब लोग केले की खरीदारी करते थे क्योंकि अधिकतर अन्य फल महंगे होते हैं।" लखनऊ और कानपुर (Banana health benefits) के बीच रोजाना रेलवे सफर करने वाले अरविंद नागर ने कहा, "केले सबसे सस्ते, स्वास्थ्यवर्धक और सुरक्षित फल हैं जिसका उपयोग कोई सफर के दौरान कर सकता है। यह कहना बेतुका है कि केले से गंदगी फैलती है।

यदि यह सच है कि शौचालयों में भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए क्योंकि सबसे ज्यादा गंदगी वहीं पैदा होती है। पानी की बोतलों और पैक किए हुए स्नैक्स पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि केले के छिलके (Banana health benefits) जैविक होते हैं और यह पर्यावरण के लिए नुकसानरहित होते हैं बल्कि इसके अलावा यह गरीबों के लिए पोषण का एक सस्ता स्रोत है।

सेहतमंद है केले का सेवन, जानें इसके फायदे (Banana health benefits)

केले को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें ग्लूकोज के साथ ही कई अन्‍य पोषक तत्‍व होते हैं। जो आपको तुरंत एनर्जी देते हैं। इसमें 75 प्रतिशत जल होता है, इसके अलावा, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा और तांबा भी इसमें पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

health-benefits-banana केले को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें ग्लूकोज के साथ ही कई अन्‍य पोषक तत्‍व होते हैं। जो आपको तुरंत एनर्जी देते हैं। © Shutterstock

महिलाओं के लिए  (Banana health benefits)

केले का सेवन महिलाओं के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। यह रेड ब्‍लड सेल्‍स के निर्माण में मदद करता है। इसमें मौजूद लोहा, तांबा और मैग्नीशियम रक्त निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

बच्‍चों की सेहत के लिए 

आंतों की सफाई में भी केला बहुत लाभदायक होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत होने पर केला बेहद कारगर होता है। आंतों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर या दस्त, पेचिश एवं संग्रहणी रोगों में दही के साथ केले का सेवन करने से फायदा होता है। गर्मी के मौसम में नकसीर फूटने की समस्या होने पर एक पका केला शक्कर मिले दूध के साथ नियमित रूप से खाने पर सप्ताह भर में लाभ होता है। इससे नकसीर आना बंद हो जाता है।

बुजुर्गों के लिए

सीमित मात्रा में केले का सेवन बुजुर्गों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। अगर किसी को सांस की परेशानी या फि‍र दमा है तो केले का प्रयोग बेहद लाभकारी होता है। कई लोग इसके लिए केले को छिलके सहित सीधा या खड़ा काटकर, उसमें नमक व काली मिर्च लगाकर रातभर चांदनी में रखते हैं और सुबह इस केले को आग पर भूनकर मरीज को खि‍लाते हैं। ऐसा करने से दमा के रोगी को आराम मिलता है। दिमागी सेहत के लिए भी केला बहुत फायदेमंद होता है। यह एक पौष्टिक और दिमागी क्षमता बढ़ाने वाला आहार है।

सौंदर्य निखारे केला

केले के गूदे को शहर के साथ चेहरे पर लगाने से त्वचा की झुर्रियां खत्म होती हैं, और त्वचा में कसाव आता है। इसके प्रयोग से चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी आती है। शरीर के किसी भी स्थान पर आग से जलने पर केले के गूदे को मरहम की तरह लगाने पर तुरंत ठंड मिलती है।

शाकाहारियों के लिए सुपर फूड है सोयाबीन, जानें इसके फायदे

कोलेस्‍ट्रॉल को करना है कंट्रोल, तो फॉलो करें ये डाइट-रूटीन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source