प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाएं : शूजित सरकार

उन्होंने कहा, "अगर हम सचमुच में पर्यावरण को बचाना चाहते हैं, तो हमें प्लास्टिक को तुरंत अपनी ज़िंदगी से दूर करने की ज़रूरत है।"

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 12, 2018 5:22 PM IST

फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रशासन से प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है।

शूजित सरकार ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया और ये बात कही। "प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाएं। मैं आग्रह नहीं कर रहा हूं। मैं प्रशासन से यह मांग कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "अगर हम सचमुच में पर्यावरण को बचाना चाहते हैं, तो हमें प्लास्टिक को तुरंत अपनी ज़िंदगी से दूर करने की ज़रूरत है। आइए हम एक उदाहरण कायम करें।"

प्रकृति के लिए अपने प्यार के बारे में सरकार ने कहा, "अपने खाली समय में मेरा पसंदीदा काम पेड़ों की ओर निहारना है और प्रकृति को निहारना मेरे लिए ध्यान की तरह है।"

'विक्की डोनर', 'मद्रास कैफे' और 'पीकू' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले सरकार अपनी अगली फिल्म 'अक्टूबर' में प्यार, प्रकृति और शरद ऋतु के मौसम को बयां कर रहे हैं।

रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित फिल्म 'अक्टूबर' 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन और बनिता संधू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत :Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.