Bhopal Weddings Ban: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अब कुछ दिन भोपाल में शादियों पर प्रतिबंध, 17 मई तक विवाह समारोह के आयोजन पर लगा बैन

मध्य प्रदेश में कोविड संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अब भोपाल में कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए विवाह समारोहों पर कुछ दिनों के लिए पूरी तरह पाबंदी लगा दी गयी है। (Ban on Weddings in Bhopal)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 9, 2021 8:18 PM IST

Ban on Weddings in Bhopal:   कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर (Second Wave of Covid-19 in India) देश के हर हिस्से में व्यापक स्तर पर देखा गया है। इसीलिए, सोशल डिस्टेंसिग के नियमों को सख्त कर दिया गया है। वहीं, लोगों की भी़ड़ इकट्ठी ना हों, उसके लिए पब्लिक मीटिंग्स, समरोहों, त्योहारों के जश्न और यहां तक कि शादियों के लिए समय-समय पर नये नियम बनाए गए हैं। जहां अलग-अलग राज्यों में  शादी और अंतिम संस्कार जैसे  अवसरों के लिए 20-50 लोगों के जमा होने की अनुमति दी गयी है। लेकिन, अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल  में कोरोना संक्रमण (Corona Pandemic in Bhopal) को काबू करने के लिए विवाह समारोहों पर कुछ दिनों के लिए पूरी तरह पाबंदी लगा दी गयी है।  (Ban on Weddings in Bhopal  in Hindi)

भोपाल में 17 मई तक नहीं होगीं शादियां

मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने भोपाल में 17 मई तक विवाह समारोह आयोजित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह राज्य सरकार द्वारा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार (Coronavirus Transmission) को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए उपायों में से एक है। जिला प्रशासन ने आम जनता से इस साल मई में इस तरह के आयोजन नहीं करने का आग्रह किया है।

भोपाल (Bhopal) के जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया (Bhopal District Magistrate Avinash Lavania) ने 17 मई तक जिले में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने के आदेश जारी किया है और साथ ही शादी के कार्यक्रमों की अनुमति देने पर रोक लगा दी है।

अंतिम संस्कार के लिए भी व्यक्ति सीमा तय

राज्य सरकार ने कोविड -19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए इस साल मई में पूरे मध्य प्रदेश में विवाह समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। (Ban on Weddings in Bhopal) लावनिया ने लोगों से अपील की है कि वे सभी सामाजिक आयोजनों सहित विवाह समारोहों को स्थगित करें और कोविड -19 संक्रमणों के बीच सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करें।

(स्रोत-आईएएनएस)