... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 24, 2018 7:27 PM IST
अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा कि वह ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं जो जल्द खत्म हो जाएंगी।
ट्विटर पर उनकी यह पोस्ट उन अफवाहों के बीच आई जिनमें कहा गया था कि उनका किडनी ट्रांप्रत्यारोपण होना है।
राणा ने रविवार ट्वीट किया, "मैंने अपने स्वास्थ्य के बारे में बहुत-सी अजीब बातें सुनी। मैं ठीक हूं दोस्तों, बस कुछ बीपी से जुड़ी समस्या है। चिंता और प्यार के लिए धन्यवाद लेकिन अटकलें न लगाएं। यह मेरा स्वास्थ्य है, आपका नहीं।"
Hearing lots of strange things about my health, I’m fine guys just some BP based issues I’m addressing. Will be fixed and sorted soon. Thanks for the concern and love but don’t speculate it’s my health not yours ;).
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) June 24, 2018
राणा दिग्गज नंदमुरी तारक रामाराव की बायोपिक में नजर आएंगे जो बेहद लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता-फिल्म निर्माता थे। वह राजनीति में आए और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। उन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता था।
राणा इस फिल्म में एनटीआर के दामाद व वर्तमान में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के किरदार में नजर आ सकते हैं।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Twitter.