
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 10, 2024 8:51 AM IST
Eye burning in air pollution: जिस तरह से दिल्ली के मौसम में ठंड बढ़ रही है, उसी प्रकार वायु की गुणवत्ता में भी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग की खबरों के अनुसार दिल्ली की हवा में कोई खास फर्क देखा नहीं जा रहा है और दिल्ली के कई क्षेत्रों जैसे अलीपुर (229), अशोक विहार (202) और आनंद विहार (266) जैसे एरिया में AQI स्तर कुछ इस प्रकार रहा। दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण से प्रभावित हिस्सों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने के साथ-साथ आंखों में जलन जैसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ हिस्सों में एक्यूआई का लेवल मध्यम स्तर पर बना हुआ है और पहले की स्थिति को देखते हुए यह स्थिति दिल्लीवासियों के लिए एक राहत की बात है, क्योंकि इससे श्वसन संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुधार स्थायी नहीं है और आगे भी प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना और प्रदूषण से बचाव के उपायों का पालन करना जरूरी है। इसलिए आज हम आपको यहां कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनसे हम अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं।
माना कि दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है, लेकिन प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव आता रहता है। खासकर सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है। इसलिए आप आवश्यक रूप से अभी भी खासकर सुबह व शाम के समय एन95 या एन99 मास्क का इस्तेमाल करें। यह मास्क हवा में मौजूद हानिकारक कणों को फेफड़ों तक पहुंचने से रोकते हैं और श्वसन संबंधी समस्याओं से बचाते हैं।
अगर बाहर का मौसम ठीक नहीं हो, तो घर के अंदर हवा को साफ रखना बेहद जरूरी है। एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें और खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें। पौधों का उपयोग भी हवा को शुद्ध करने में मदद करता है, जैसे तुलसी, नीम और ऐलोवेरा। अगर घर में अभी भी किसी को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते रहें।
प्रदूषण से बचने के लिए सबसे सरल तरीका है, पानी पीना। जब प्रदूषण बढ़ता है तो शरीर को हानिकारक तत्वों से छुटकारा पाने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। यह शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और त्वचा को भी हाइड्रेटेड रखता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
हवा में हल्के हो या ज्यादा सभी तरह बैक्टीरिया से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी को मजबूत होना जरूरी है। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी, ई से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन प्रदूषण से लड़ने में मदद करता है। फल, हरी सब्जियां, ग्रीन टी, हल्दी और अदरक जैसी चीजें शरीर को मजबूत बनाती हैं और प्रदूषण के नकारात्मक प्रभावों से बचाती हैं।
दिल्ली की हवा में सुधार होने के बावजूद, प्रदूषण कुछ दिनों तक बढ़ सकता है। ऐसे में, वॉक या एक्सरसाइज करने का सही समय चुनें। सुबह या देर शाम का समय बेहतर होता है, जब हवा ताजगी से भरी रहती है और प्रदूषण का स्तर कम होता है। इन सरल उपायों को अपनाकर, आप दिल्ली में बेहतर हवा के बावजूद अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं और प्रदूषण के प्रभावों से बच सकते हैं।