पब्लिक टॉयलेट की सीट से कहीं ज्यादा यहां छिपे होते हैं बैक्टीरिया, हो जाएं सावधान

जिस पब्लिक टॉयलेट को आप गंदा समझकर जाने से बचते हैं, उससे कहीं ज्यादा गंदा टॉयलेट के दरवाजे का हैंडल होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 24, 2018 11:22 AM IST

पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से अक्सर कई लोग हिचकिचाते हैं, क्योंकि ये बहुत गंदे होते हैं लेकिन हाल ही में हुए एक स्टडी में ऐसी बात का खुलासा हुआ है, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, जिस पब्लिक टॉयलेट के सीट को आप ज्यादा गंदा समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा गंदा टॉयलेट के दरवाजे का हैंडल होता है। दरवाजे के हैंडल में टॉयलेट सीट से कहीं ज्यादा हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि पब्लिक टॉयलेट में सीट से ज्‍यादा बैक्‍टीरिया दरवाजों के हैंडल और टेप्‍स में होते हैं। ऐसे में जो लोग खासकर महिलाएं पब्लिक टॉयलेट का प्रयोग करने से हिचकिचाती हैं, वे टॉयलेट करने के बाद जब हाथों को धोकर दरवाजा खोलती हैं, तब आपके हांथों में अधिक बैक्टीरिया पहुंच जाते हैं, क्योंकि सीट से ज्यादा गंदे दरवाजे के हैंडल होते हैं।

इंसान के मल में कई घातक बैक्‍टीरिया के अलावा रोगाणु भी होते हैं, जिनके संपर्क में आने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं लेकिन बात की जाए पब्लिक टॉयलेट की तो विशेषज्ञों का मानना है कि टॉयलेट की सीट से बैक्‍टीरिया का संक्रमण फैलने की आशंका बहुत कम होती है।

अध्ययन में शामिल शोधकर्ताओं का कहना है कि आंत में होने वाले संक्रमण हाथ से मुंह में जाने वाले बैक्‍टीरिया से अधिकतर होते हैं इसलिए लोगों को सीट से ज्‍यादा टॉयलेट के दरवाजों के हैंडल और टेप्‍स को पकड़ने से बचना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपको किसी भी प्रकार का संक्रमण न हो तो बेहतर होगा कि एक बार साबुन से हाथ धोने के बाद हैंडल और नॉब को टच न करें।

आपको यह जानकर भी आश्‍चर्य होगा कि एक औसत व्‍यक्ति की जांघें उसके हाथों से ज्‍यादा साफ रहती हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप टॉयलेट सीट पर बैठने से परहेज करने की बजाय लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करें तभी संक्रमण से बचे रहेंगे। टॉयलेट सीट के बारे में ज्‍यादा सोचने से अच्‍छा है कि आप ठीक से फ्लश करके टॉयलेट से बाहर निकलें।

कई अध्ययन में तो यह बात भी सामने आई है कि दिन रात आप जिस स्मार्टफोन को हाथ में लेकर घूमते रहते हैं, वो भी टॉयलेट सीट से ज्‍यादा संक्रमित होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि पब्लिक टॉयलेट के इस्‍तेमाल के बारे में चिंता करना छोड़ दें और अपने स्मार्टफोन को साफ करने के बारे में सोचें।

चित्रस्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source