
... Read More
बाबा रामदेव का दावा, गिलोय और अश्वगंधा से होगा कोरोनावायरस संक्रमण का सफल उपचार, जल्द उपलब्ध होगी यह देसी दवाई। © file photo
Baba ramdev & coronavirus treatment: एक तरफ जहां पूरी दुनिया के वैज्ञानिक और शोधकर्ता कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को खत्म करने के लिए बेहतरीन इलाज खोजने में लगे हुए हैं। वैक्सीन और दवाओं का हर दिन ट्रायल किया जा रहा है, ताकि कहीं कोई सफलता हाथ लगे, तो वहीं दूसरी तरफ भारत में भी कई आयुर्वेदिक और देसी ड्रग कंपनियां कोरोना का सटीक इलाज ढूंढने में जुटी गई हैं। दुनिया भर के कई देशों में वैक्सीन (Coronavirus vaccine) को लेकर चलने वाले ट्रायल के परिणाम भी पॉजिटिव ही आए हैं। इधर, भारत में भी बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने दावा किया है कि उनकी कंपनी ने एक ऐसी दवा तैयार (coronavirus ayurvedic medicine patanjali) कर ली है, जो कोरोना को मात दे सकता है। बाबा रामदेव ने कहा है कि गिलोय (Giloy) और अश्वगंधा (Ashwagandha) से तैयार किए गए इस दवा से कोरोना का उपचार (Coronavirus treatment) किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि यह दवा (Baba ramdev & coronavirus treatment) जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी।
आयुर्वेदिक ब्रांड पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव कहते हैं कि अत्यधिक संक्रामक बीमारी (highly contagious disease) का इलाज गिलोय (Giloy can cure corona) और अश्वगंधा (Ashwagandha) के साथ किया जा सकता है। उनका कहना है कि जब वायरस शरीर में प्रवेश करता है, तो यह पूरे सिस्टम के काम को बाधित करता है। यह कोशिकाओं से मल्टीप्लाई होकर उन्हें संक्रमित करता रहता है। गिलोय इस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में 100% प्रभावी है। कोरोना की यह खास दवा कई शास्त्रों और वेदों को पढ़ने के बाद विज्ञान के फॉर्मूले में (Coronavirus cure in Ayurveda) ढाल कर तैयार की गई है।
गिलोय (Giloy) भारत के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक हर्ब है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) को बढ़ाता है। अश्वगंधा को भारतीय जिनसेंग (Indian ginseng) भी कहते हैं। अश्वगंधा का आमतौर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है। हालांकि, अब तक इसका कोई क्लिनिकल प्रमाण मौजूद नहीं है कि अश्वगंधा किसी भी बीमारी के इलाज के लिए प्रभावी है या नहीं।
सब्जी और फलों के माध्यम से आपके घरों में घुस सकता है कोरोनावायरस, इस तरह रखें परिवार को सुरक्षित
बाबा रामदेव ने यह भी दावा किया कि गिलोय और अश्वगंधा पहले ही कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव रोगियों को दिए जा चुके हैं और इन लोगों की रिकवरी दर 100% रही है। फिलहाल, इस पर कुछ परीक्षण करने बाकी हैं। पतंजलि ने अपना शोध पूरा कर लिया है, जो जल्द ही दुनिया के सामने उपलब्ध होगा। बाबा रामदेव को पूरी उम्मीद है कि इस दवा से भारत में कोरोना संक्रमित लोगों को स्वस्थ (Baba ramdev & coronavirus treatment) किया जा सकेगा।
आपको बता दें कि अब तक पूरी दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 74 लाख के पार जा चुकी है, जबकि इससे 4.17 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। भारत की बात करें, तो यहां भी कोरोना से संक्रमित (Coronavirus in india) होने वाले लोगों का ग्राफ दिन ब दिन काफी तेजी से ऊपर जा रहा है। भारत में अब तक 2.86 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें मरने वालों की संख्या 8102 है।
Coronavirus Infection: शरीर का यह एक अंग कोरोनावायरस के संपर्क में आया, तो आप हो जाएंगे संक्रमित
Ashwagandha Tea Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं अश्वगंधा की चाय, जानें इस चाय के फायदे और बनाने का तरीका
Covid-19 Resurgence: कुछ सप्ताह बाद आ सकती है कोरोना वायरस की दूसरी लहर, एक्सपर्ट्स ने किया दावा