
... Read More
आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojna) , देश के गरीब तबकों से आने वाले नागरिकों के लिए मोदी सरकार की एक बेहतरीन योजना मानी जाती है। जिसके अंतर्गत गरीबों को 5 लाख रुपए तक का किसी भी अस्पताल में निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। मगर जानकारी के अभाव में बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाते और गंभीर बीमारियों के चलते और सुविधा का लाभ न उठा पाने के कारण जान गंवा देते हैं। दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों को सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें कार्डधारक का पूरा ब्यौरा मौजूद होता है, जिसके आधार पर वह स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाता है। मगर, जिन पात्र लोगों के पास यह कार्ड अभी तक नहीं है वे आयुष्मान कार्ड बनवा कर इसका लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है, आयुष्मान कार्ड बनाने में किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, आयुष्मान कार्ड बनाने का पूरा प्रॉसेस और लाभ क्या हैं यह सभी जानकारी आज हम आपको इस लेख के माध्यम से देंगे।
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं या इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। और यहां मांगे गए डाक्यूमेंट्स को देना होगा।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेजों में मुख्य रूप से आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र की एक प्रति जन सेवा केंद्र पर देना होगा। जिसके आधार पर जन सेवा केंद्र अधिकारी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करेगा और 10 से 15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड मिल जाएगा।
दरअसल आयुष्मान कार्ड गरीबों और वंचितों के लिए है ऐसे में उन्हीं लोगों को मिल सकता है जिनका मकान कच्चा है, परिवार में कोई सदस्य दिव्यांग है, जो भूमिहीन हैं, आवेदक का अनुसूचित जाति जनजाति से होना जरूरी है, इसके अलावा दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले, निराश्रित और आदिवासी समुदाय के लोग भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य स्कीम है। के तहत आयुष्मान कार्ड धारक को ₹500000 तक का मुफ्त उपचार मिलता है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों का उपचार किया जाता है साथ ही 1000 से ज्यादा हेल्थ पैकेज भी शामिल किए गए हैं। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक इससे लाखों भारतीय लाभान्वित भी हो चुके हैं।