Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Ayushman Bharat: आज से देशभर में एक लाख कल्याण केंद्रों पर मिलेगी टेली कंसल्टेशन सुविधा

Tele-consultation facility: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर जानकारी दी कि आज से 1 लाख वेलनेस सेंटरों पर टेली कंसल्टेशन की सुविधा मिलेगी।

Ayushman Bharat: आज से देशभर में एक लाख कल्याण केंद्रों पर मिलेगी टेली कंसल्टेशन सुविधा
The Union Health Minister delivered the opening remarks for "Unlocking the Power of Digital Health" and "Closing Vaccines Gap" sessions at the World Economic Forum Annual Meeting

Written by Mukesh Sharma |Updated : April 16, 2022 10:50 AM IST

भारत में आज यानी 16 अप्रैल से 1 लाख वेलनेस सेंटरों में टेली कंसल्टेशन फैसिलिटी (Tele-consultation facility) मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Union Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya) ने ट्विटर पर यह जानकारी दी कि आज से 1 लाख आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (AB-HWC) में टेली-परामर्श सुविधा 'ई-संजीवनी' शुरू होगी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि “अब आम नागरिक भी देश के बड़े डॉक्टर से ले पाएँगे सलाह! आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 16 अप्रैल को 1 लाख केंद्रों पर 'ई-संजीवनी टेली-कॉन्सल्टेशन' सुविधा शुरू की जाएगी। PM @NarendraModi जी के 'आयुष्मान भारत' के संकल्प को ये सेंटर सिद्ध कर रहे है।”

लक्ष्य से भी ज्यादा केंद्रों का संचालन

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के अंत तक देश में 1,17,440 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का संचालन किया जा रहा था, जबकि लक्ष्य सिर्फ 1.1 लाख ही था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आयुष्मान भारत की मदद से ही इन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत लोग सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना इलाज करा पा रहे हैं। आजकल सरकारी अस्पतालों में बढ़ रही भीड़ के चलते प्राइवेट अस्पतालों में भी यह लाभ मिलने से लोगों काफी परेशानियां दूर हुई हैं।