
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 15, 2019 2:02 PM IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की क्योंकि भारत ने आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat) के तहत 50 लाख से अधिक लोगों को लाभ प्रदान कर इस दिशा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने कहा, "एक स्वस्थ भारत बनाने की यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है! इसपर प्रत्येक भारतीय को गर्व होगा कि एक वर्ष में ही, आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) की बदौलत 50 लाख से अधिक नागरिकों को मुफ्त इलाज का लाभ मिला है। इलाज के अलावा, यह योजना कई भारतीयों को सशक्त भी बना रही है। ”
An important milestone in the journey of creating a healthy India!
It would make every Indian proud that in a year, over 50 lakh citizens have benefited from free of cost treatment thanks to Ayushman Bharat. Apart from curing, this scheme is empowering several Indians. pic.twitter.com/0aNb6VkmMh — Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2019
गौरतलब है कि 'हेल्थ केयर फॉर ऑल' प्लान होने की वजह से आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) की मदद देश में बीमारियों के आसान इलाज और मरीज़ों की संख्या को बढ़ने से रोकने के लिहाज से मददगार माना जा रहा है। हाई बीपी या हाइपरटेंशन, अस्थमा, आर्थराइटिस और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों के अलावा वायरल फीवर, डायरिया और एनिमिया जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स के मरीज़ों की संख्या भारत में करोड़ों में है। इन हेल्थ प्रॉब्लम्स का इलाज अक्सर बहुत लोगों के लिए इलाज संभव नहीं हो पाता, जिसके पीछे जागरूकता की कमी और पैसे की कमी मुख्य वजहें हैं।