Ayushman Bharat Mission: प्रोफेशनल्स को होनेवाली बीमारियों की रोकथाम, पहचान और उपचार के लिए भारत करेगा जर्मनी और ब्राजील के साथ समझौता

स्वास्थ्य एवं औषधि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ब्राजील के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य एवं औषधि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ब्राजील के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 7, 2019 1:54 PM IST

आयुष्मान भारत मिशन (Ayushman Bharat Mission) को आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्राजील और जर्मनी के साथ नये समझौते किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य एवं औषधि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ब्राजील के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। समझौता-ज्ञापन पर नवम्बर, 2019 में हस्ताक्षर होने की आशा है। (Ayushman Bharat Mission)

भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय समझौता-ज्ञापन से स्वास्थ्य सेक्टर और स्वास्थ्य सेक्टर में शोध के विकास के मद्देनजर संयुक्त पहलों के जरिये दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। इस समझौते से दोनों देशों के लोगों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार आयेगा। इसके जरिये भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय सम्बंध मजबूत होंगे।(Ayushman Bharat Mission)

पेशागत रोगों के इलाज के लिए भारत और जर्मन एजेंसी के बीच समझौता-ज्ञापन पर मंजूरी (Ayushman Bharat Mission):

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने पेशागत रोगों, पुनर्वास और रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए भारत तथा जर्मन एजेंसी के बीच पूर्वव्यापी आधार पर समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने को मंजूरी दे दी है।(Ayushman Bharat Mission)

जर्मनी में पेशागत सुरक्षा और स्वास्थ्य तथा सामाजिक संरक्षा के क्षेत्र की विशेषज्ञ एजेंसी डीजीयूवी के साथ इस समझौते से निम्नानुसार सहायता होगी ।

यह भी पढ़ें- इस विंटर सीज़न में ज़रूर ट्राई करें, आलू की हेल्दी और लो-फैट रेसिपी-बेसन वाले आलू।

चिकित्सकीय और पेशागत मामलों से संबंधित पुनर्वास के क्षेत्र में तथा बीमाधारी दिव्यांगों के सामाजिक पुनर्वास के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा गतिविधियों को प्रोत्साहन।

इससे सूचनाओं के आदान-प्रदान और सहयोग से पेशागत रोगों की रोकथाम, पहचान और उपचार के अलावा बीमाधारी दिव्यांगों का क्षमता निर्माण तथा सामाजिक पुनर्वास संभव होगा।(Ayushman Bharat Mission) 

यह भी पढ़ें- ठंड के मौसम में लोग करते हैं ये 3 स्किन केयर मिस्टेक्स, ध्यान रखें ये बातें!

 पढ़ें- इस विंटर सीज़न में ज़रूर ट्राई करें, आलू की हेल्दी और लो-फैट रेसिपी-बेसन वाले आलू।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source