Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अब हाइजेनिक तरीके से हो सकेगी पंचकर्म की वमन क्रिया, थेरेपी के लिए वैज्ञानिकों ने बनाया एक एडवांस्ड ऑटोमेटेड सिस्टम

यह प्रोडक्ट डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आर्युटेक इंक्यूबेशन सेंटर ऑफ KLE आयुर वर्ल्ड और कर्नाटक के बेलगावी के KLE इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा डिवेलप किया हुआ है।

अब हाइजेनिक तरीके से हो सकेगी पंचकर्म की वमन क्रिया, थेरेपी के लिए वैज्ञानिकों ने बनाया एक एडवांस्ड ऑटोमेटेड सिस्टम

Written by Atul Modi |Published : July 22, 2022 1:39 PM IST

आयुष सेक्टर लगातार तकनीकों और नई इनोवेशन का प्रयोग आयुर्वेदिक थेरेपी के लिए करते आ रहा है। हाल ही में थैरेपटिक एमिसिस (वमन थेरेपी) के लिए एक एडवांस्ड ऑटोमेटेड सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट डिवेलप किया गया है, जो इस थेरेपी को साधारण और बहुत आसान बना देने वाला है। इसके लिए डॉक्टर बी श्रीनिवास, प्रेसिडेंट, बोर्ड और आयुर्वेद, नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन और उनकी खोजकर्ताओं की टीम को एडवांस्ड ऑटोमेटेड सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट फॉर थेरेप्टिक एमिसिस के लिए पेटेंट दिया गया है। यह पेटेंट कंट्रोलर ऑफ पेटेंट्स, भारत सरकार की ओर से दिया गया है।

पंचकर्म का हिस्सा है वमन थेरेपी

दरअसल, पंचकर्म आयुर्वेद के मॉडल में प्राथमिक उपचार के रूप में प्रयोग की जाती है। इसका प्रयोग बचाव, मैनेज और इलाज के साथ-साथ रिजूविनेशन के लिए भी किया जाता है। वमन (थेरेप्टिक एमिसिस), नस्य ( नेसल रूट द्वारा थेरेपी) और रक्त मोक्षण जोकि ब्लड लेटिंग थेरेपी है, पंचकर्म की 5 प्रक्रिया है। वमन जोकि एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अशुद्धियों को ओरल रास्ते से बाहर निकाला जाता है। यह प्रक्रिया मरीज और डॉक्टर दोनों के लिए ही बहुत थकान भरा है। इसके अलावा उल्टी जैसी दिक्कत को मैनेज करना एक अलग चुनौती है। अभी तक इस प्रक्रिया को आसान करने के लिए कोई भी प्रक्रिया नहीं है।

कई तरह की सहुलियत प्रदान करेगी ये ऑटोमेटेड मशीन

वर्तमान का पेटेंटेड यंत्र एडवांस्ड ऑटोमेटेड इक्विपमेंट और सिस्टम फॉर थेरेप्टिक एमिसिस वमन की प्रक्रिया को आसानी से हो पाने में मदद करता है। यह तकनीक मॉनिटर द्वारा इक्विप की गई है। इस तरह मॉनिटर पर मरीज का सारा डेटा देख सकता है। हाइजेनिकली वॉमिट की दिक्कत से डील करना भी आसान हो गया है। यह बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के मुताबिक भी सही है। इसके साथ एक इमरजेंसी किट भी मौजूद है जो प्रक्रिया के दौरान होने वाली दिक्कतों को आसान करने में मदद करती है। इस प्रक्रिया को एक्सेस करने वाले क्लिनिकल पैरामीटर की प्रक्रिया भी पूरी तरह से आटोमेटेड है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह प्रक्रिया वमन प्रक्रिया को सहज रूप से होने देने का एक पूरा सॉल्यूशन है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा किया गया डिवेलप

यह प्रोडक्ट डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आर्युटेक इंक्यूबेशन सेंटर ऑफ KLE आयुर वर्ल्ड और कर्नाटक के बेलगावी के KLE इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा डिवेलप किया हुआ है। यह तकनीक आईआईसीडीसी 2018 और NSRCEL के इनक्यूबेट, आईआईएम बंगलौर की टॉप 10 तकनीकों में शामिल है। इसको DST और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट में भी शामिल किया गया है। यह एडवांस्ड सिस्टम आयुर्वेदिक तकनीकों और प्रक्रियाओं को और आसान बनाने में मदद करता है। इसमें आगे की ओर बढ़ना की भी सोची जा रही है ताकि यह पूरे देश भर के अस्पतालों द्वारा प्रयोग की जा सके। इसके कमर्शियलिजेशन की ओर आगे बढ़ा जा रहा है।

About the Author

... Read More