... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 27, 2018 2:07 PM IST
नए अध्ययन में हुआ आपके ‘बोहेमियन’ व्यवहार केे कारणों का खुलासा। © Shutterstock
क्या आप जानते हैं कि आपकी आदतें आपके बारे में सबकुछ बता देती हैं। खाने-पीने, यहां तक की सोने और जागने की आदतें भी बता देती हैं कि आप कितने स्मार्ट और इंटेलीजेंट हैं। और अगर आपकी भाषा में शामिल हैं गालियां, तो इसका भी है एक खास कारण। व्यक्ति के व्यवहार संबंधी एक नए अध्ययन में इन तमाम बातों का खुलासा हुआ है।
अजीब आदतें, हैरान करने वाले कारण
आपको अकसर डांट पड़ती है कि न आप टाइम से सोते हैं और न ही टाइम से जागते हैं। भाषा को लेकर तो अकसर हो जाते हैं बेअदब। इन आदतों की वजह से हो सकता है कि घर-बाहर आपकी आलोचना होती हो, लेकिन एक नए शोध में यह दावा किया गया है कि इस तरह के लोग आमतौर पर ईमानदार और बुद्धिमान होते है।
यह भी पढ़ें – स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं खानपान की ये तीन आदतें
इस शोध में यह भी कहा गया कि ये लोग थोड़ा बेतरतीब ढंग से जीते हैं। बहुत सुव्यस्थित नहीं होते। अक्सर अपनी बातों, भावों, विचारों को पुख्ता तरीके से रखने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से भी गुरेज नहीं करते जो शिष्टता के दायरे में नहीं आते। इस शोध में यह भी दलील दी गई कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग उनके भाषा के प्रवाह और शब्दावली पर पकड़ को भी दर्शाता है।
यह भी पढ़ें -पेट की गैस से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
देर से सोते हैं बुद्धिमान लोग
इस स्टडी के मुताबिक जिन लोगों का बौद्धिक स्तर (आईक्यू) अधिक होता है, वे रात में अधिक सक्रिय होते हैं। लिहाजा अधिक रात तक जगते हैं। इस स्टडी के मुताबिक जिन लोगों का आईक्यू 75 से कम होता है, वे रात में 11:41 बजे तक जगते हैं और वहीं जिन लोगों का आईक्यू 123 से अधिक है, वे आमतौर पर मध्यरात्रि के बाद यानी 12:30 बजे तक जागते हैं। इस रिसर्च में इस तरह के लोगों को स्मार्ट कहा गया है।