... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : July 9, 2015 1:58 PM IST
मेष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
कुछ लोगों को एसिडिटी या हाजमे की समस्या इस सप्ताह चिंता में डाल सकती है। इसके लिए पहले से अपने स्वास्थ्य पर नजर दें। दूसरों को सर्दी-खाँसी की समस्या हो सकती है,इसके लिए आप वैकल्पिक दवा के बारे में भी सोच सकते हैं, जो आपको लंबे समय के लिए आराम दे सके।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस सप्ताह आपको किसी भी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले से उपयुक्त रोगनिरोधक उपाय करें ताकि आपके चारों ओर फैले किसी भी वायरल संक्रमण से संक्रमित न हो जाय। मध्य वयस्कों के लिए यह सूचना है कि वे अपने काम को लेकर ज़्यादा तनाव में न रहे। अगर किसी भी तरह के मौसमी बीमारियों के आदि हैं तो मौसम के बदलाव के साथ सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के मुद्दों से संबंधित छठें घर के शासक के साथ, मंगल ग्रह के अवस्थान के कारण उच्च रक्तचाप यानि हाई ब्लड-प्रेशर के मरीज तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचे और अपनी मेडिकल चेकअप करवायें। दूसरों को अपने स्वास्थ्य को लेकर उतनी ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, सिर्फ थोड़ा व्यायाम और अपने संतुलित आहार की तरफ ध्यान देने की ज़रूरत है।
कर्क राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
जो लोग लंबे समय से किसी छोटी-मोटी बीमारियों से जुझ रहें हैं, उनके लिए अच्छी खबर है- इस सप्ताह उपचार-लाभ पाने की संभावना है। पहले उपचार के बारे में संदेह की अवस्था में रहने के बावजूद सकारात्मक प्रभाव के आसार नजर आते ही आप में एक अलग ही आत्मविश्वास का संचार होगा। दूसरों को स्वास्थ्य के बारे में ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
बृहस्पति या गुरू के आपके चिह्न पर अवस्थान होने के कारण आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी बेहतर होगी। इसके लिए आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आसानी से लड़ पायेंगे। इस सप्ताह आप अच्छी सेहत का मजा ले पायेंगे। जो लोग पहले से स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लेकर परेशान हैं, जैसे- मधुमेह या दमा रोग, उन्हें अपनी दवा और सेहत की तरफ ध्यान रखने की जरूरत है।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सर्दी-खाँसी जैसे आम बीमारियों को छोड़कर दूसरे स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे में ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अचानक मौसम के बदलने से जिन संक्रमित बीमारियों के होने की संभावना हो सकती है, उनसे बचने के लिए ज़रूरी एहतियात बरतें। खुद को चुस्त-दुरूस्त रखने और रोगनिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
काम का तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आपको सर्दी-खाँसी होने की संभावना हो सकती है, जिसके लिए तुरन्त उपचार लाज़मी है। अपने नौकरी संबंधित किसी भी काम को लेकर ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो मन संबंधित समस्या से ग्रस्त होने का खतरा हो सकता है। अपने मन को शांत करने के लिए ध्यान लगायें यानि मेडिटेट करने की ज़रूरत है, इससे आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस सप्ताह वायरल संक्रमण से बच के रहें। आपको बुखार हो सकता है, जिसका प्रभाव दो दिनों तक रहेगा। मौसमी संभावित बदलाव को लेकर सतर्क रहने के अलावा अपने शरीर के रोगप्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युनिटी को बढ़ाने के बारे में सोचने की ज़रूरत है। इसके लिए या तो आप टॉनिक लें या योग या प्राणायाम का सहारा लें।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मध्य वयस्क लोग जिन्हें उच्च रक्त-चाप यानि हाई ब्लड-प्रेशर की शिकायत है, वे तनावपूर्ण परिस्थितियों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। ध्यान करने या मेडिटेशन करने से आप में शांत रहकर परिस्थितियों को संभालने की अच्छी तरह से क्षमता आ जायेगी। दूसरे लोग छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से प्रभावित हो सकते हैं, जैसे- दाँत या गले में दर्द, लेकिन कुछ ज्यादा सिरीयस बात नहीं होगी।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है, इसका सही तरह से उपचार करने की ज़रूरत है। अगर आप हृदय रोग की समस्या है तो नियमित रूप से दवा लें और जाँच करवायें। किसी भी प्रकार के दुर्घटना से आहत होने की संभावना है,इसलिए कार चलाते समय सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें। सीढ़ियों से उतरते और चढ़ते वक्त एहतियात बरतें। यहाँ तक कि खाना बनाते वक्त ज्यादा सावधान रहें।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
दो उग्र ग्रहों के साथ, सूर्य और मंगल ग्रह के छठे घर में अवस्थान होने के कारण आपको स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन मध्य वयस्क लोग अपने सेहत की तरफ पहले जैसा ही ध्यान दें। यहाँ तक कि जिन्हें हृदय और रक्तचाप यानि ब्लड-प्रेशर संबंधी समस्या है वे भी अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें। दूसरे स्वस्थ शरीर का आनंद उठा सकते हैं बर्शते कि वे अपने डायट और व्यायाम पर ध्यान दें।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस प्रतीक के शासक, बृहस्पति सिंह राशि में है और छठे घर में अवस्थित है। जिसके कारण आपको बीमारी, रोग और विपरित परिस्थियों से सामना करने की ज़रूरत हो सकती है। इससे यह पता चल रहा है कि किसी भी मुद्दे के कारण आप इस सप्ताह तनाव में रहेंगे। अगर आपको पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो इस बारे में आपको सावधान रहने की ज़रूरत है ।
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।