Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मेष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
भूमंडलीय प्रभाव के कारण बदहजमी की समस्या हो सकती है। इससे रोज के काम और अपने दायित्व को पूरा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको एक्सरसाइज़ करके फिट रहने की आवश्यकता है। योग और मेडिटेशन पर ध्यान दें।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मौसम के बदलाव के कारण सेहत पर असर पड़ने की संभावना है। सेहत संबंधी छोटी मोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें और तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें। अगर रोज के दवाई का असर नहीं हो रहा है जैसे- सर्दी-खांसी तो वैकल्पिक चिकित्सा भी आजमा कर देख सकते हैं।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
आपका इम्यूनिटी पावर अच्छा होने के कारण सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। शनि के छठें घर में अवस्थान के कारण पुरानी बीमारियाँ जैसे अर्थराइटिसआदि पर ध्यान दें।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
जो लोग क्रॉनिक रोगों से जुझ रहें हैं, उनको छोड़कर दूसरों को सेहत के बारे में ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हाँ, दुर्घटना से जख़्म लगने की संभावना है, इसलिए गाड़ी चलाते वक्त, किचन में काम करते वक्त, सीढ़ियों से उतरते और चढ़ते वक्त, गीली फर्श पर चलते वक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस चिह्न पर राज़ करने वाले सूर्य पर शनि देवता का प्रभाव रहने के कारण सेहत के बिगड़ने की संभावना है। शरीर में कोई भी प्रोबलेम होने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें। मध्य वयस्क लोगों के लिए अपने क्रॉनिक बीमारियों को लेकर चिंता करने की जंरूरत है। हजम या एसिडिटी संबंधी समस्या से बचने के लिए अपने डायट पर ध्यान दें।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
शनि, मंगल और सूर्य सिंह राशि में तैनात हैं। इसलिए बदहजमी और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इस पर समय रहते ध्यान देने की ज़रूरत है। नहीं तो यह बीमारी बढ़कर दो दिनों के लिए आपको बिस्तर पर आराम करने के लिए विवश कर सकती है। गणेश की सलाह है कि आप जंक फूड्स खाने से बचें और हेल्दी खाना खायें।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
बृहस्पति के आपके चिह्न पर अवस्थान होने के कारण बीमारियों एवं रोगों से संबंधित हैं।इससे यही लक्षित होता है कि जिन क्रॉनिक बीमारियों के कारण आप कष्ट पा रहे थे उसके लिए आपको सही दवा मिलने की आशा है जिससे आपके पूरी तरह से स्वस्थ होने की संभावना है। बुजुर्ग लोगों को बढ़ते उम्र संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
केतु के अवस्थान के होने के कारण, स्वास्थ्य संबंधी अनजानी समस्या से आक्रांत हो सकते हैं। बीमारी का कारण खोजना भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए बिना विलंब के विशेषज्ञ या एक्सपर्ट से सलाह लें। भूमण्डलीय प्रभाव के कारण सेहत पर बूरा प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए तुरन्त उपचार की ज़रूरत है।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
भूमंडलीय प्रभाव के कारण मौसमी बदलाव के कारण आप वायरल इन्फेक्शन से आक्रांत हो सकते हैं। शरीर के संकेतों पर ध्यान दें और सचेत होकर इसका उपचार करें। हाँ, हाइपरटेनशनसे बचने के लिए तनावपूर्ण परिस्थियों से खुद को बचायें रखें और अपना मेडिकल चेकअप नियमित रूप से कराते रहें। मेडिटेशन और योग करके खुद को फिट रखें।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
क्रॉनिक बीमारियों पर वैकल्पिक दवाओं का असर अच्छा होने की संभावना है। दूसरों की सेहत अच्छी ही रहेगी। खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम पर ध्यान दें।
कुम्भ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
हजम शक्ति को लेकर चिंता हो सकती है। पूरी तरह से ठीक होने के लिए वैकल्पिक दवा का सहारा ले सकते हैं। आपके चिह्न पर मंगल का प्रभाव रहने के कारण दुर्घटना से शरीर का ऊपरी भाग क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसलिए वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ज्यादा खा लेने से या बेवक्त खाने के कारण बदहजमी हो सकती है और अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो और भी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इन बीमारियों पर तुरन्त ध्यान न देने पर दो दिनों तक सख्त बीमार हो सकते है। आप किसी आहार विशेषज्ञ से मिल लें तो अच्छा होगा।
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।