साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल-3 अगस्त -9 अगस्त

इस हफ्ते कैसे रहेंगे आप, जानना चाहते है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 31, 2015 7:11 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपको हाजमे को लेकर समस्या हो सकती है। इसके लिए शायद आपको एक दिन के लिए छुट्टी लेनी पड़ सकती है। जिनको दिल की बीमारी हैं वे व्यायाम संभल कर करें और दवाई, डायट और लाइफ-स्टाइल पर ध्यान दें। नियमित रूप से अपना मेडिकल चेक-अप करवायें।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

छठें स्थान पर राहु के होने के कारण थोड़ा-बहुत बीमार होने की संभावना हैं, हो सकता है सिरियस कुछ न हो। मौसमी बीमारियों से थोड़ी तकलीफ हो सकती है। एक्सरसाइज़ से अपनी इम्युनिटी बढ़ायें और सेहतमंद रहें।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

दुर्घटनाहग्रस्त होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। सर्दी-खांसी होने पर वैकल्पिक दवाएं भी ट्राइ कर सकते हैं। एक्सरसाइज़ करके भी इम्युनिटी बढ़ाने के तरफ कदम बढ़ा सकते हैं।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई ज्यादा प्रोबलेम नहीं दिख रहा है। हाँ, एसिडिटी या बदहजमी संबंधी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। इनको नजरअंदाज करने के जगह पर दवाई लें और भविष्य में उन चीजों को न खायें जो एसिडिटी का कारण है।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

शनि का प्रभाव होने के कारण मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। वायरल इन्फेक्शन के लक्षण नजर आते ही तुरन्त इसका इलाज करें और एक्सरसाइज के द्वारा इम्युन सिस्टेम को सशक्त करें।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

मध्य वयस्क लोगों को उम्र संबंधी समस्या हो सकती है जो नैचुरल उपायों से ठीक हो सकता है। युवा वर्ग को सर्दी-खांसी तो हो सकती है अगर उनका इम्युन सिस्टेम कमजोर हो तो इसलिए अपने लाइफ-स्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका सेहत अच्छा रह सकता है लेकिन वायरल इन्फेक्शन से सावधान रहें। इसलिए बाहर खाने से पहले साफ-सफाई का ध्यान रखें। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग अपना ध्यान रखें और बाहर वाक पर जायें।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जो लोग लंबे बीमारी से आक्रांत है उन्हें इस हफ्ते कुछ आराम मिल सकता है। वे वैकल्पिक दवाओं का भी सहारा ले सकते हैं। मंगल का प्रभाव और शनि के अवस्थान के कारण दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

डाइबीटिज और अर्थराइटिस रोगी  अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और अपने डायट पर ध्यान दें।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के आंठवें स्थान में छिपे रहने और शनि के ग्यारहवें स्थान पर होने के कारण अचानक गिर जाने या छोटी-मोटी दुर्घटना होने की संभावना है। हाइपरटेनशन जैसे लाइफस्टाइल को लेकर ध्यान दें और सावधान रहें।

कुम्भ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते सेहत को लेकर चिंता करने की ज़रूरत हो सकती है। इम्युन सिस्टेम के कमजोर होने के कारण स्ट्रेस या थकान के कारण समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारी और इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। बुखार और इन्फेक्शन हो सकता है, इसलिए आराम करें और सही तरह का खाना खायें। इसलिए दो दिन के लिए व्यस्त जीवन से आराम को चुरा लें।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

बृहस्पति और शनि के प्रभाव के कारण आपको बहुत ज्यादा अच्छे न भी रह सकते हैं। मौसमी इन्फेक्शन से बच के रहें और अगर कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरन्त डॉक्टर के पास जायें।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।