
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : September 11, 2015 7:16 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
खुशखबरी, गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते आपको अपने हेल्थ को लेकर ज्यादा चिंता न करें। सिंह राशि में शुक्र और मंगल के उपस्थिति के कारण मधुमेह रोगी सावधान रहें। मध्य वयस्क लोग अपने लाइफ स्टाइल पर ध्यान रखें और अनहेल्दी आदतों से दूर रहें। और एक्सरसाइज़ और मेडिटेशन करें और खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रखें।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते फोर व्हीलर या टू- व्हीलर के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। इसके साथ मौसमी बदलाव का प्रभाव भी आपके हेल्थ पर पड़ सकता है। मध्य वयस्क लोगों में जिन्हें डाइबिटिज, ब्लड-प्रेशर संबंधी समस्या है वे संभल कर रहें। इसलिए अपने हेल्थ का नियमित चेकअप करवायें।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सामान्य सर्दी-खांसी का प्रॉबल्म इस हफ़्ते हो सकता है। हाँ, पेट की बीमारी कष्ट का कारण बन सकती है। इसलिए तुरंत इलाज करवायें। अपने डायट पर ध्यान दें और एक्सरसाइज़ के द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को सेहतमंद रखें।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। गणेशा का कहना है कि आप श्वास-प्रश्वास संबंधी समस्या को लेकर सावधान रहें। बुजुर्ग और मध्यवयस्क लोग अपने डायट और लाइफस्टाइल को लेकर सतर्क रहें। डाइबीटिज और ब्लड-प्रेशर के रोगी दवाई लेना न भूलें।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग लंबे अरसे से किसी बीमारी को लेकर परेशान हैं तो वे वैकल्पिक दवाओं के बारे में सोचें, इससे समस्या दूर हो सकती है। यह बृहस्पति के कारण होगा। फिर भी गणेशा का कहना है कि जंक फूड्स न खायें।
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सेहत को लेकर चिंता करने की ज़रूरत नहीं है लेकिन इसकी अवहेलना न करें। किसी एडक्टिव चीजों का सेवन न करें। अपने इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए योग और मेडिटेशन न करें। इस हफ्ते क्रॉनिक बीमारियों से आराम मिल सकता है।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
बृहस्पति के प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आप सेहतमंद रहेंगे। हाँ, सामान्य सर्दी-खांसी या वायरल फीवर होने की संभावना है। आपका इम्यून सिस्टेम वीक होने के कारण इसको मजबूत करने की ज़रूरत है।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
आपके ग्रह पर मंगल और शनि के अवस्थान होने के कारण इम्यून सिस्टेम पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बदलते मौसम का प्रभाव आपके सेहत पर पड़ सकता है। शरीर में कोई भी प्रॉब्लम होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा इस बात का आश्वासन दे रहे हैं कि आपकी सेहत इस हफ़्ते ठीक रहेगी। अपने हजम शक्ति को बढ़ाने के तरफ ध्यान देने की ज़रूरत है। एक्सरसाइज़ और मेडिटेशन के द्वारा खुद को फिट रखने की कोशिश करें।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
क्रॉनिक बीमारियों पर ध्यान रखें। पेट को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए लंबे समय तक इसको ठीक रखने के लिए अपने लाइफ-स्टाइल पर ध्यान रखें। एक्सरसाइज़ और मेडिटेशन करें।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते छोटी-मोटी समस्याएं आपके सेहत को परेशान कर सकती है। इसलिए बदहजमी जैसी समस्या होने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो दो दिनों तक बीमार हो सकते हैं।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ग्रहों के विन्यास के कारण आपका सेहत ठीक रह सकता है। जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हैं वे सावधान रहें। तनावपूर्ण परिस्थितियों से दूर रहें और खुद को शांत रखें। डाइबीटिज रोगी भी खुद को लेकर सतर्क रहें। खुद को शांत रखने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करें।
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।