
... Read More
Written By: Anoop Singh | Published : January 6, 2017 3:37 PM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत- इस हफ्ते आपको कई पार्टीज में जाना पड़ सकता है इसलिए पार्टी में जाकर खूब मौज मस्ती करें लेकिन अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखें। खाना हमेशा सीमित मात्रा में ही खाएं और लेट नाईट वाली पार्टीज से बचें क्योंकि इसमें जाने से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत- अगर आप काफी लम्बे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो इस हफ्ते आपको राहत मिलेगी। आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा उसमें किसी भी तरह की लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल चेक कराते रहें।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - इस राशि वाले लोगों के लिए यह हफ्ता काफी शानदार बीतने वाला है। बस डायबिटीज के मरीज इस हफ्ते अपना ख़ास ख्याल रखें और डाइट पर पहले की ही तरह कंट्रोल रखें। जैसी डाइट आपके डॉक्टर ने आपको खाने के लिए बताई है उन्हीं चीजों को खाएं। कैलोरी बर्न करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज ज़रूर करें।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत - यह हफ्ता कर्क राशि वाले लोगों के लिए काफी सुकून भरा गुजरने वाला है। डायबिटीज के मरीज डॉक्टर द्वारा बताई गयी डाइट का ही सेवन करें और अपने खानपान में कार्बोहाइड्रेट और मीठी चीजों को बिल्कुल भी शामिल न करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज ज़रूर करें। बाकी लोगों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई भी बड़ी परेशानी नहीं होगी। हाँ कुछ कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए बदलते मौसम में अपना ख़ास ध्यान रखें और ठंड से खुद को बचाएं। इस हफ्ते पर्याप्त आराम करें और तरल चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। कुछ लोगों को दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - कन्या राशि वाले लोगों को कैल्शियम की कमी होने के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कैल्शियम की कमी के कारण इस हफ्ते आपके जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने खानपान में कैल्शियम से भरपूर चीजों की मात्रा बढ़ा दें। इसके अलावा दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन ज्यादा करें।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हाँ कुछ लोगों को लेट नाईट पार्टी और ज़रूरत से ज्यादा खाना खा लेने के कारण पाचन से जुडी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए किसी अच्छे फिजिशियन से अपनी जांच करवाएं और उनके द्वारा बताई गयी डाइट का सेवन करें।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - स्वास्थ्य के मामलें में यह हफ्ता आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अगर आप किसी बीमारी से बहुत लम्बे समय से पीड़ित हैं तो इस हफ्ते आपको उसमें आराम मिलने की गुंजाइश है। लम्बे समय से चली आ रही उस समस्या के लिए आपको अल्टरनेटिव दवाइयां भी मिल सकती हैं।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य से जुडी कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मध्यम आयु वर्ग या उससे अधिक उम्र के लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। वहीँ डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल चेक कराते रहें और कोई ख़ास दिक्कत होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - अगर आप लम्बे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो गणेश के अनुसार इस हफ्ते आपको उस समस्या से आराम मिल सकता है। डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं और सही दवाइयों का सेवन करें। इस हफ्ते आपको एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है इसलिए खानपान पर ध्यान दें और अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखें।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - इस हफ्ते अगर स्वास्थ्य से जुडी कोई छोटी मोटी समस्या भी होती है तो डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं। आपका बहुत पुराना रोग अगर ठीक से इलाज किया जाये तो इस हफ्ते ठीक हो सकता है। अपने खानपान पर ध्यान दें और अपना ख्याल रखें।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत - मीन राशि वाले लोगों को इस हफ्ते स्वास्थ्य से जुडी कि समस्या नहीं होगी। आपके लिए यह हफ्ता एकदम शानदार रहेगा। अपनी खुशहाल ज़िन्दगी का आनंद लें और किसी भी तरह का स्ट्रेस न लें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी चीजें खाएं और रोजाना व्यायाम करें।
चित्र स्रोत – Shutterstock