Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दुनियाभर के बाजारों से एस्ट्राजेनेका ने वापस मंगवाई कोरोना वैक्सीन, बताई साइड-इफेक्ट्स नहीं है इसकी वजह

AstraZeneca to withdraw Covid vaccine :  एस्ट्राजेनेका दुनियाभर के बाजारों से कोरोना वैक्सीन वापस मांगवाई है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजग

दुनियाभर के बाजारों से एस्ट्राजेनेका ने वापस मंगवाई कोरोना वैक्सीन, बताई साइड-इफेक्ट्स नहीं है इसकी वजह
Covishield And Pfizer COVID-19 Vaccine Can Provide You More Than 90% Protection Against Delta Variant

Written by Kishori Mishra |Updated : May 8, 2024 1:16 PM IST

AstraZeneca to withdraw Covid vaccine : कोरोना वैक्सीन विवादों के बीच ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर के बाजारों से अपनी कोरोना वैक्सीन को वापस मंगवाने का ऐलान किया है। हालांकि, वैक्सीन को वापस मंगवाने को लेकर कंपनी का कहना है कि वे साइड-इफेक्ट्स की वजह से नहीं, बल्कि कुछ व्यवसायिक कारणों से बाजारों से वैक्सीन को वापस ले रहे हैं। मालूम हो कि कोरोना की इस वैक्सीन को भारत में कोविशील्ड के नाम से जाना जाता है, जिसे जिसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा बनवाया गया था। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार

कंपनी का फैसले को लेकर क्या है बयान?

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद जिस वैक्सीन की सप्लाई हुई है, वो बाजार में जरूरत से अधिक हो गई है। इसलिए कंपनी अपनी वैक्सीन को वापस लेने का फैसला कर रही है। कंपनी का कहना है कि बाजार में कोविड के कई वैक्सीन आ गए हैं, जिसके बाद से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की मांग काफी कम हो गया है। इस वैक्सीन का निर्माण और सप्लाई पहले से बंद कर दिया गया है। अब में इसे मार्केट से वापस लिया जा रहा है।

क्या है वैक्सीन के नुकसान को लेकर विवाद? 

ब्रिटेन की हाई कोर्ट में फरवरी माह को कंपनी ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसकी कोरोना वैक्सीन से थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) का खतरा हो सकता है। TTS एक ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह से ब्लड की क्लॉटिंग जमने लगती हैं। इसके साथ-साथ प्लेटलेट्स में तेजी से गिरावट देखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में मरीज को ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा हो रहता है। बता दें कि TTS जैसी गंभीर स्थिति की वजह से ब्रिटेन में लगभग 81 लोगों की मौत हुई है।

Also Read

More News

भारत के सुप्रीम कोर्ट में वैक्सीन के नुकसान का पहुंचा मामला 

ब्रिटेन में ही नहीं इस वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स का मामला भारत के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। वैक्सीन लगाने के बाद दो परिवारों ने अपनी-अपनी बेटियों  को खो दिया, जिसके बाद वे भी SII पर मुकदमे की तैयारी कर रहे हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।