
Also Read
एंटरटेनमेंट दुनिया के लिए बेहद दुखद खबर है, असम सिनेमा की दुनिया के जाने माने एक्टर किशोर दास का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार एक्टर किशोर दास लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बीते शनिवार को उनकी कैंसर से लड़ते-लड़ते मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु से पूरा सिनेमा जगह शोक में डूबा हुआ है। बता दें कि किशोर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें कई बार-अलग अस्पतालों में भी भर्ती किया जा चुका था। एक्टर किशोर दास के जाने से उनके फैंस काफी परेशान है और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं।
View this post on Instagram
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार आसामी सिनेमा के चहेते किशोर दास कैंसर की चौथ स्टेज से जूझ रहे थे। वे इस दौरान चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थे और उन्होंने शनिवार 2 जुलाई को उसी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।
View this post on Instagram
खबरों के मुताबिक किशोर की हालत में सुधार नहीं हो रहा था और इसलिए उन्हें कई बार अस्पताल भी बदलने पड़े थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले वे गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती थी और वहां पर हालत में सुधार न होने पर उन्हें चेन्नई के अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां वे अपनी जिंदगी की जंग हार गए।
View this post on Instagram
दरअसल वे कैंसर के साथ-साथ कोविड पॉजिटिव भी हो गए थे, जिस कारण से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। कोविड और कैंसर एक साथ होने पर एक्टर किशोर की सेहत लगातार बिगड़ती चली गई और वे इस दुनिया से सभी को अलविदा कह गए।