छोटी आंत के कैंसर से बचाव में लाभकारी है एस्पिरिन और ओमेगा-3 : शोध

कम कीमत वाली इन औषधियों से छोटी आंत के कैंसर के अत्यधिक जोखिम वाले मरीजों में प्री-कैंसर पॉलिप की संख्या में कमी दिखाई दी है।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : November 21, 2018 6:50 PM IST

छोटी आंत के कैंसर के अत्यधिक जोखिम वाले मरीजों में एस्पिरिन व ओमेगा-3 का सेवन सुरक्षित व कैंसर के खतरे की संभावना को कम करने में कारगर है। लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में कम कीमत वाली इन औषधियों से छोटी आंत के कैंसर के अत्यधिक जोखिम वाले मरीजों में प्री-कैंसर पॉलिप की संख्या में कमी दिखाई दी है। यह भी पढ़ें - सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बीमार, अगर अपनाएंगे ये तरीके

क्‍या कहता है शोध

शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि जिन मरीजों ने एस्पिरिन ली, उनमें प्रायोगिक औषधि को लेने वाले मरीजों की तुलना में 22 फीसदी पॉलिप कम विकसित हुए। जिन मरीजों ने ओमेगा-3 लिया, उनमें प्रायोगिक औषधि लेने वाले मरीजों की तुलना में नौ फीसदी कम पॉलिप बने। ओमेगा-3 को ईपीए (इकोसपटेनोइक एसिड) भी कहते हैं।  यह भी पढ़ें – जानिए क्‍यों वजन घटाने में मददगार है ग्‍लूटेन फ्री डायट

शोधकर्ताओं का कहना है कि एस्पिरिन व ईपीए का इस्तेमाल पॉलिप की संख्या पर प्रभावकारी होने के बाद भी एस्पिरिन व ईपीए का एक साथ इस्तेमाल ज्यादा प्रभावी है। इसकी वजह है कि यह कोलोनोस्कोपी के साथ रोकथाम की एक अलग परत बनाता है। यह भी पढ़ें – मौसम विभाग के अनुसार सैर के लिए ठीक नहीं दिल्ली की हवा,सेहत के लिए घर पर करें ये व्‍यायाम

ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मार्क हुल ने कहा, "परीक्षण दिखाता है कि एस्पिरिन व ईपीए दोनों रोकथाम में कारगर हैं। यह काफी उत्साहित करने वाला है कि कैंसर मरीजों को दी जाने दवाओं की तुलना में यह सस्ता व सुरक्षित यौगिक है।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.