
Also Read
Asaram bapu gets interim Bail Rajasthan High Court: रेप केस में सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 महीने की अंतरिम जमानत दे दी है। आसाराम बापू को ये जमानत मेडिकल ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की बेंच ने आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं है। हालही में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भी ले जाना पड़ा था। उन्हें पहले भी दो बार हार्ट अटैक भी पड़ चुका है। ऐसे में उन्हें इलाज करवाने के लिए 6 महीने की अंतरिम जमानत दी जाती है।
ये पहला मौका नहीं है जब आसाराम मेडिकल ग्राउंड पर जेल से बाहर आए हों। इससे पहले भी आसाराम ने मेडिकल ट्रीटमेंट का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी, बता दें आसारामबलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। इससे पहले 27 अगस्त को आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। उस वक्त अदालत ने कहा था कि आसाराम की हालत स्थिर है और उन्हें लगातार डॉक्टर की निगरानी में रहने की जरूरत नहीं है।
रिपोर्ट्स की मानें तो आसाराम की उम्र 80 साल से ज्यादा की हो चुकी है। बढ़ती उम्र के कारण आसाराम को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले अगस्त 2025 में गुजरात-राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट की टीम द्वारा विस्तृत जांच करवानी पड़ी थी। इस रिपोर्ट में आसाराम बापू को बाईपास सर्जरी करवाने की सलाह दी गई थी। इसके अलावा वह हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग और प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है।
एक खबर के अनुसार, कोर्ट के सामने यह दावा किया गया कि आसाराम को मूत्र व मल त्यागने में कठिनाई हो रही है। जेल के अंदर उन्हें अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी लोगों की मदद लेनी पड़ रही है। यही कारण है कि इलाज के लिए आसाराम को जेल से बाहर आने की इजाजत दी गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आसाराम पर राजस्थान के जोधपुर में एक नाबालिग लड़की और गुजरात के अहमदाबाद में आश्रम की महिला से रेप के मामले में दोषी पाए गए थे। दोनों ही मामलों में अदालतों ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।