... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 16, 2021 4:41 PM IST
दुनियाभर में फैली महामारी ने सभी की जिंदगी को प्रभावित किया है और ऐसी आशंका है कि जल्द ही सब चीजें सामान्य होने वाली नहीं है। हालांकि दुनिया भर में लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और उन्हें कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा जा रहा है ताकि इस संक्रामक रोग को फैलने से रोका जा सके। वैक्सीन लगवाने के बाद आपको ये आजादी नहीं है कि आप मास्क उतारकर फेंक दें या फिर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाकर मस्ती करें। संक्रमण का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। सीडीसी ने हाल ही में अपने दिशा-निर्देशों में बदलाव किया है और कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद लोगों को क्वारनटाइन की जरूरत नहीं पड़ेगी और अब वह सुरक्षित हैं।
हाल ही में सीडीसी ने अपने पुराने दिशा-निर्देशों में कुछ बदलाव किए हैं और ये बात कही है कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों शॉट लग गए हैं उन्हें कोरोना के संदिग्ध मरीज या फिर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने पर भी क्वांरटाइन की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन वैक्सीन शॉट लगवाने के बाद अगर आपको क्वारंटाइन में नहीं रहना है तो आपको सीडीसी के बताए नियमों का पालन करना होगा। ये नियम इस प्रकार हैंः
अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी ने साफ तौर पर ये कह दिया है कि जो लोग इन तीन में से किसी भी दिशा-निर्देश का पालन करने में विफल रहते हैं उन्हें खुद को क्वारंटाइन करना ही होगा। इतना ही नहीं उन्हें पिछले कोरोना के मामले में इम्यूनिटी के लिहाज से भी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
हां, इस बात का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है कि वायरस के संपर्क में आने के बाद अगर आप क्वांरटाइन नहीं कर रहे हैं तो आपको सिर्फ और सिर्फ फाइजर या फिर मॉडर्ना की वैक्सीन लगी होनी चाहिए तभी ये नियम लागू होंगे। सीडीसी ने सिर्फ इन्हीं दो वैक्सीन को मंजूरी दी है।
सीडीसी ने अपनी इस सिफारिश के बाद अब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। बाकी के कोरोना एहतियाती उपाय समान ही हैं। जैसे कि
ये नियम आपको और आपके सगे-संबंधियों को कोरोना से बचाएंगे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.