अमेरिका में तेजी से फैल रहा है कोविड का XEC वेरिएंट, CDC रिपोर्ट का दावा

अमेरिका में अभी भी केपी.3.1.1 (KP3.1.1) प्रुमख कोविड वेरिएंट है लेकिन एक्सईसी वेरिएंट अब बहुत तेजी से फैल रहा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 17, 2024 2:01 AM IST

XEC Variant Spreading In USA: सेंटर फॉर डिजिज एंड प्रीवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) ने कहा है कि अमेरिका में कोविड के नये वेरिएंट एक्सईसी (XEC variant) का प्रसार तेजी से हो रहा है। केपी.3.1.1 (KP.3.1.1) अभी भी अमेरिका में डॉमिनेट (dominant COVID-19 variant in the United States) कर रहा है और अधिकांश केसेस इसी वेरिएंट से जुड़े हुए हैं। लेकिन, एक्सईसी वेरिएंट बहुत पीछे नहीं है।

सीडीसी (CDC) के डेटा के मुताबिक, अमेरिका में कोविड के 60% से अधिक मामले केपी.3.1.1 से ही जुड़े हुए हैं।

ओमिक्रोन फैमिली का स्ट्रेन है एक्सईसी (XEC variant of covid)

यूएसए टुडे (USA Today) से बात करते हुए सीडीसी की तरफ से रोज़ा नॉर्मन (Rosa Norman, a CDC spokesperson) ने कहा कि, सीडीसी कोविड के एक्सईसी वेरिएंटपर नजर रखे हुए है। यह ओमिक्रोन लाइनेज के केएस.1.1 (Omicron lineages KS.1.1) और केपी.3.3 (KP.3.3) से जुड़ा हुआ है।"

CDC कर रहा है XEC वेरिएंट के व्यवहार की जांच

ऑस्ट्रेलिया बेस्ड डेटा स्पेशलिस्ट माइक हनी (Australia-based data integration specialist Mike Honey)की रिपोर्ट के अनुसार, जून महीने में बर्लिन में सबसे पहले पाए गए इस XEC वेरिएंट के सैकड़ों केसेस जर्मनी (Germany), फ्रांस (France), डेनमार्क और नीदरलैंड (Netherlands) जैसे देशों में तेजी से बढ़े हैं।

सीडीसी के नाउकास्ट डेटा ट्रैकर (The CDC's Nowcast data tracker) में यह पता चलता है कि,

कोविड-19 का KP.3.1.1 वेरिएंट अमेरिका में कुल पॉजिटिव केसेस में से लगभग 57.2% से जुड़ा हुआ है।

वहीं, लगभग बीते 2 सप्ताह (29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2024) में पाए गए कोविड के कुल पॉजिटिव केसेस में से लगभग  10.7%  मामले एंक्सईसी (XEC) से जुड़े हुए हैं।

वहीं 21 जुलाई से 3 अगस्त की अवधि में केपी.3.1.1 (KP.3.1.1) पहली बार प्रमुख कोविड वेरिएंट बन गया।

अमेरिका में अस्पतालों में जरूरी सामान की कमी,मिल्टन तूफान के बाद रूका मरीजों का इलाज

जिम के बाद शॉवर लेने गए ऑस्ट्रेलियाई बॉडी बिल्डर को आया चक्कर,15 घंटे बाद मिला मृत