
Also Read
अगर आप दिल की बीमारियों के मरीज़ हैं तो विटामिन डी3 की खुराक आपके दिल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विटामिन डी3 आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी या धूप के माध्यम से बनता है।
हाई ब्लड प्रेशऱ, फैट् जमा होना, धमनी की दीवार में कोलेस्ट्रॉल व डायबिटीज़ जैसी कई बीमारियों से आपके दिल को नुकसान पहुंच सकता है और इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।
रिसर्च में ऐसा पाया गया है कि चूंकि, विटामिन डी3 का सेवन हड्डियों से जुड़ा हुआ है। हड्डियों के इलाज में इस्तेमाल की गई इसकी ज्यादा मात्रा दिल से जुड़ी प्रणाली के लिए फायदेमंद हो सकती है।
ओहियो विश्वविद्यालय के एक स्नातक छात्र टेड्यूज मलिंस्की ने कहा, "आम तौर पर विटामिन डी3 हड्डियों के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, हाल के कुछ वर्षों में चिकित्सकीय जांच में पता चला है कि ऐसे लोग जिन्हें स्ट्रोक या दिल का दौरे पड़ा या जिन्हें उनका ख़तरा हो उन मरीजों में डी3 की कमी रही है। इसका मतलब यह नहीं है कि डी3 की कमी की वजह से दिल का दौरा पड़ता है, लेकिन यह दिल के दौरे के जोखिम को बढ़ा देता है।"
आज के आधुनिक युग में विटामिन डी की कमी की शिकायत बहुत से लोगों को होती है। विटामिन डी पाने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है धूप। जो लोग धूप में ज़्यादा निकलते थे, बाहर काम करते हैं उनमें विटामिन डी की कमी नहीं देखी जाती लेकिन उसके उलट शहरी इलाको में जहां लोग अक्सर एयरकंडीशन्ड ऑफिस में काम करते हैं और ज़्यादातर समय घर के भीतर रहते हैं उनमें इसकी कमी पायी जाती है। विटामिन डी की कमी से बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग और बड़ों में ऑस्टीओपरोसिस होने का ख़तरा होता है। इसके अलावा अगर आप अक्सर टेंशन और डिप्रेशन महसूस करते है या आप बुझे-बुझे से रहते हैं, किसी काम में मन नहीं लगता तो आपमें विटामिन डी3 की कमी हो सकती है। दरअसल धूप में रहने से हमारे रक्त में सेरोटोनिन हार्मोन बनता है, जिससे मूड अच्छा होता है।
यही नहीं विटामिन डी3 की कमी से आपको थकान ज्यादा लगती है। बोन फ्रैक्चर, मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द, हड्डी का दर्द, पीठ दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। विटामिन डी3 की कमी को महिलाओं में बाल झड़ने या हेयर लॉस की एक बड़ी वजह भी माना जाता है।
इन सभी समस्याओं से बचने और विटमिन डी3 प्राप्त करने के लिए रोज़ाना 15-20 मिनट धूप में बैठें। इसके साथ ही अपने भोजन में एग यॉक, दूध, मक्खन, पनीर, मछली, गाजर, कॉड लीवर ऑयल, सोया मिल्क, संतरे का जूस, मशरूम जैसी चीज़ें शामिल करें।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत:Shutterstock