
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 28, 2024 5:57 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal, CM,Delhi) ने अपने स्वास्थ्य कारणों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दी है। केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है कि उन्हें 7 दिनों की अंतरिम जमानत और दे दी जाए क्योंकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। केजरीवाल ने अपनी याचिका में शक जताया है कि उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है और इसीलिए वे अपना हेल्थ चेकअप (Arvind Kejriwal Health Checkup) कराना चाहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने आशंका जतायी है कि उन्हें किसी प्रकार की गम्भीर बीमारी हो सकती है। अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका में लिखा कि,‘गिरफ्तारी के बाद मेरा वजन तकरीबन 7 किलो तक कम (rapid weight loss) हो गया है। वहीं, मेरे शरीर में कीटोन लेवल (High Ketone Level) बढ़ गया है। ये दोनों ही मुझे किसी गंभीर बीमारी के लक्षण मालूम पड़ते हैं।
पीईटी स्कैन या पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (Positron Emission Tomography) स्कैन टेस्ट एक मेडिकल टेस्ट है जिसकी मदद से हार्ट से जुड़ी बीमारियों, कैंसर और न्यूरोलॉजिकल हेल्थ कंडीशन (Neurological problems) जैसी समस्याओं का पता लगाया जाता है। ये ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में एक्स-रे (X-Rays) की मदद से जल्दी पता नहीं लग पाता।
पीईटी स्कैन टेस्ट करते समय मरीजों को किसी प्रकार के दर्द (Painless health checkup) का अनुभव नहीं होता है। पीईटी टेस्ट में कैंसर वाली सेल्स (Cancerous cells) का आसानी से और जल्द पता मिल पाता है। यह शरीर में छुपी हुई छोटी-छोटी कैंसर सेल्स ( Cancer cells Hidden in the body) का भी आसानी से पता लगाने में मदद करता है।
विभिन्न प्रकार के कैंसर का पता लगाने के लिए पीईटी टेस्ट किया जाता है।
न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याएं (ब्रेन से जुड़ी बीमारियां)
हार्ट से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए पीईटी टेस्ट किया जाता है।
पार्किंसन डिजिज
मिर्गी
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.