hamburger icon
A
Read in English

किडनी मैच न करने के कारण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट नहीं किया गया।

उन्होंने कहा, "वह नए डोनर के साथ संभवत: एक हफ्ते बाद अस्पताल वापस आ सकते हैं।"

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : April 11, 2018 11:58 AM IST

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुर्दा प्रत्यारोपण रद्द कर दिया गया है, क्योंकि दाता का अंग मैच नहीं कर पाया। जेटली गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए एम्स में तीन दिनों से सोमवार तक भर्ती रहे। अस्पताल के एक अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने के अनुरोध के साथ मंगलवार को कहा, "दाता का गुर्दा जेटली के साथ मैच नहीं किया, जिसके कारण ऑपरेशन नहीं किया जा सका।"

उन्होंने कहा, "वह नए दाता के साथ संभवत: एक हफ्ते बाद अस्पताल वापस आ सकते हैं।"

जेटली को एम्स के कार्डियो-न्यूरो टॉवर में शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। उन्हें दाता व खुद उनके बीच गुर्दा प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा के लिए कागजी कार्यवाही पूरा करने के बाद भर्ती किया गया था। दाता की पहचान उजागर नहीं की गई थी।

स्रोत:IANS Hindi.

चित्रस्रोत :File Photo.