... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 30, 2018 4:25 PM IST
खाने का मन नहीं करता, जानें क्यों ? ©Shutterstock.
एनोरेक्सिया नर्वोसा एक ईटिंग डिसऑर्डर (खाने संबंधित बीमारी) है, जिसमें व्यक्ति को खाने में डर लगता है। ऐसे लोग कुछ भी खाने से पहले न्यूट्रिशन और कैलोरी का रिकार्ड चेक करते हैं। उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि ज्यादा कैलोरी और फैट से उनका वेट बढ़ता जाएगा और वे बहुत मोटापा हो जाएंगे। ऐसा करने से उनके अंदर न केवल न्यूट्रीएंट्स की कमी होती है बल्कि उनके बिहेवियर में भी काफी बदलाव आने लगता है। उनका शरीर अंदर ही अंदर कमजोर होने लगता है। ये भी पढ़ेंः मोटापा और डायबिटीज होगा दूर, सेवन करें इस पौधे का रस।
क्या है नोरेक्सिया नर्वोसा: एनोरेक्सिया नर्वोसा के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन स्पष्ट कारण अभी तक नहीं सामने आ सका है। वहीं जामा साइकायट्री जर्नल में छपी एक रिसर्च बताती है कि एनोरेक्सिया नर्वोसा से पीड़ित लोग एक समय बाद खाने से डरने लगते हैं। वह कुछ भी खाना नहीं चाहते। ये भी पढ़ेंः साइकेट्रिस्ट और साइकोलोजिस्ट के बीच क्या फर्क होता है ?
अमेरिका के यूनीवर्सिटी ऑफ कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन के गीडो फ्रैंक का इस संबंध में कहना है कि जब ऐसे लोगों का वेट (वजन) कम होता है तो वे बहुत ही उत्साहित हो जाते हैं और दुगनी तेजी से वे खाना खाना छोड़ने और एक्सरसाइज करने लगते हैं। यही कारण है कि एनोरेक्सिया नर्वोसा के शिकार लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। ये भी पढ़ेंः लेग एक्सरसाइज करते समय अक्सर लोग करते हैं ये गलतियां।
एक रिसर्च बताती है कि हेरिडिटी (अनुवांशिकी) और हार्मोनल चेंजेस इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। एनोरेक्सिया और सेरोटोनिन के बीच संबंध देखने को मिलता है। सेरोटोनिन एक रसायन है जो हमारे दिमाग में पाया जाता है। सेरोटोनिन दिमाग और शरीर दोनों में एक न्यूरोट्रांसमीटर और एक हार्मोन के रूप में कार्य करता है लेकिन जब ये कम निकलता है तो इससे कई दिक्कते पैदा होती हैं। मूड स्विंग होना इसी कारण से होता है। ये भी पढ़ेंः कसूरी मेथी महिलाओं के लिए है वरदान, डायट में शामिल कर पाएं 5 फायदे।
एनोरेक्सिया नर्वोसा के लक्षण