मकर संक्रांति हेल्थ के लिए कैसे है खास ?

मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन इसका विशेष महत्व स्वास्थ्य की दृष्टि से भी है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 15, 2019 11:29 AM IST

मकर संक्रांति में हेल्थ के लिए क्या है खास इसका ध्यान आप भी देते ही हैं लेकिन हमने कुछ खास तरीके से इसे समझने की कोशिश की है। मकर संक्रांति भारत में ऐसे मौसम में आती है जब ठंड के कम होने की शुरुआत होती है। बसंत की दस्तक आज के दिन से होने लगती है। बदलते मौसम में यह त्योहार अपने साथ भोजन में भी कई बदलावों को दर्शाता है।

इस त्योहार के बहाने हमारी डाइट में शामिल की गई इन चीजों के एक नहीं, कई फायदे हैं। पोषण देने के साथ शरीर को गर्माहट देना और कई बीमारियों से बचाव करती हैं ये चीजें।

ये हैं मकर संक्रांति के खास व्यंजन, आप कौन सा करेंगे ट्राय।

खिचड़ी का क्या है महत्व

खिचड़ी आसानी से पच जाती है और इसके लिए शरीर को ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती. इसके अलावा ये हाइड्रेटिंग और पौष्टिक होती है. इसमें कम फैट, ज्यादा फाइबर, जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।

तिल का तेल बाल और त्वचा के लिए है खास, जानें 5 फायदे।

दो कटोरी पकी हुई खिचड़ी (करीब 250 ग्राम) से 400 कैलोरी ऊर्जा मिलती है और जब आप इसे दही के साथ खा रहे हों, जो लजीज होने के साथ खूबसूरत भी दिखता है, तब खिचड़ी और दही से सुपर हेल्दी, पेट भरने वाला बेहतरीन भोजन तैयार हो जाता है, जिसमें पोषक तत्वों का संतुलन होता है और करीब 500 कैलोरी ऊर्जा मिलती है।

Makar-sankranti-hindi-2019-health मकर संक्रांति का हेल्थ कनेक्शन। ©Shutterstock.

तिल और गुड़ से तैयार पकवान 

इस दिन तिल के लडूड, जिन्हें तिल और गुड़ से बनाया जाता है, खाना भी जरूरी होता है. हमारे यहां गुड़ से तैयार किए गए सफेद और काले तिल, आटे, रमदाने, लाई या फरोई के लड्डू भी बनाए जाते हैं और जब तक ठंड खत्म नहीं हो जाती, तब तक यही लड्डू हमारे लिए मीठे स्नैक्स होते हैं।

जानें सर्दियों में क्यों खायी जाती हैं तिल से बनी चीज़ें।

तिल दिल की बीमारियों से लड़ने में काफी मददगार होता है। इसमें भरपूर विटामिन B कॉन्टेंट स्किन के लिए अच्छा होता है. इसके साथ ही ये डायबिटीज और कैंसर की रोकथाम में मदद करता है।

इसमें पर्याप्त कैल्शियम होता है। इसमें लिनोलिक एसिड नाम का ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

गुड़ और तिल जैसी चीज़ें खाएं और सर्दियों में पाएं हेल्दी बाल और सुंदर स्किन।

तिल में दो खास तरह के लिग्निन भी पाए जाते हैं। सेसमिन और सेसमोलीन, इनमें कोलेस्ट्रॉल कम करने और हाई ब्लड प्रेशर से बचाव करने के प्रभाव देखे गए हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आहार 

गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जो आपके रक्त में ऑक्सीजन को पंप करने की क्षमता में सुधार लाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को मजबूत करता है। खाने में गुड़ की हल्की मात्रा शामिल करने से इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है। ये शरीर को गर्म रखने और संक्रमण से लड़ने में मददगार है।

डायटीशियन के सुझाये देशी घी व गुड़ से बना ये लड्डू ठंड में आपको स्मॉग व फ्लू से बचाता है।

सर्दी में सुबह के नाश्ते में खाएं स्पेशल गुड़ का पराठा, दूर रहती हैं कई बीमारियां।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source