Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ठंड का मौसम और बढ़ते वायु प्रदूषण में ऐसा खान-पान होना चाहिए जो आपको प्रदूषण से बचाने का भी काम करें। वायु प्रदूषण से बचाने में गुड़ मददगार होता है। अगर आप मीठा खाने का शौक रखते हैं तो अपको चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी ज्यादा करना चाहिए। हम आज आपको सर्दियों के लिए स्पेशल चीला बनाने का तरीका बता रहे हैं। गुड़ और गेहू के आटे से बनने वाला यह चिला अपको प्रदूषण से बचाने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पोषण भी देने वाला है। तो आइए जानते हैं गुड़ का स्पेशल चीला बनाने का तरीका।
जरूरी सामग्री
सामग्री तैयार कैसे करें ?
चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में गेहूं के आटे को छान लें।
एक पैन में गुड़ डालकर उसमें 3 कप पानी डालें और उसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें गुड़ घुलने पर धीमी आग पर गुड़ को पकने दें फिर जब गुड़ पानी में अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप गैस बंद कर दें।
गुड़ के पानी को ठंडा होने पर छलनी से छान लें छने आटे में गुड़ का पानी डालें और आटे को हाथ से तब तक घोले जब तक आटे में गुठलियां खत्म ना हो जाएं।
आटे के घोल को पकौड़े के घोल से पतला रखना है इसलिए अगर ये पानी कम लगे तो आप थोड़ा सा प्लेन वॉटर डालकर इसे और पतला कर लें।
अब इस पेस्ट में एक चम्मच तेल डालकर इस पेस्ट को अच्छी तरह फैटें। तैयार चीला पेस्ट को ढककर, 15-20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
चीला बनाने का तरीका
चीला बनाने के लिए तवा गैस पर रखकर उसे गर्म होने दें। जब तवा गर्म हो जाए तो इसके चारों ओर तेल या घी डालकर आप इसे चिकना कर लें।
एक बड़ा चमचा चीला पेस्ट जो आपने बनाकर रखा है उसे चम्मचे में भरकर तवे पर डालिये, उसी चमचे से, जल्दी से पेस्ट को पतला, 10-12 इंच के गोले में तवे पर फैलाइये
चीला के चारों ओर थोड़ा सा तेल डालिये और थोड़ा सा तेल चीला के ऊपर भी डालिये. एक चीला बनाने के लिए 2 चम्मच तेल इस्तेमाल होता है।
धीमी आंच में चीला को पकाएं। जब ऊपरी परत का रंग बदल कर गहरा हो जाए तो उसे पलट दें। दोनों तरफ सेकने के बाद चीला को किसी बर्तन में ऊतार कर रख लें। अब आपका चिला तैयार है। गरमा-गरम ही खाएं।
ये भी पढ़ेंः 40 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर कराना चाहिए ये 5 टेस्ट।
ये भी पढ़ेंः बार-बार जाते हैं शौच कहीं आप इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के शिकार तो नहीं हैं ?
ये भी पढ़ेंः इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी।
ये भी पढ़ेंः रूबेला क्यों है खतरनाक, क्यों जरूरी है टीका लगवाना ?
ये भी पढ़ेंः रोवर एक्सरसाइज करने से होते हैं ये 6 फायदे।