Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वजन कम करना आसान नहीं होता है इसके लिए एक्सरसाइज और सही डाइट की जरूरत होती है। अगर जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ जाता है तो उसे कम करना और भी मुश्किल होता है। डाइट और एक्सरसाइज के अलावा भी कुछ ऐसे उपाय हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। कई शोधों में इस बात को प्रमाणित किया गया है कि सूंघने से भी वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। क्या सूंघने से वजन कम हो सकता है ? ये सवाल आपके मन में भी आ सकता है। लेकिन यह शोध में पाया गया है कि कुछ सुपरफूड ऐसे हैं जिनकी स्मेल वजन कम करने में मददगार हैं। आइए जानते हैं.......
ग्रीन ऐपल और केलाः स्मेल ऐंड टेस्ट ट्रीटमेंट ऐंड रिसर्च फाउंडेशन की एक स्टडी के मुताबिक जिन ओवरवेट लोगों ने भूख लगने पर ग्रीन ऐपल और केले को सूंघा उनका वजन उन लोगों की तुलना में ज्यादा कम हुआ जिन्होंने ऐसा नहीं किया। इस स्टडी की मानें तो न्यूट्रल स्वीट स्मेल को सूंघने से भूख पर नियंत्रण पाया जा सकता है। अगर आपके पास ग्रीन ऐपल या केला नहीं है तो आप वनीला को भी सूंघ सकते हैं। ये भी पढ़ेंः लाल सेब की बजाय हरे सेब खाने से होते हैं ये 8 फायदे।
मौसमीः विटमिन सी से भरपूर यह साइट्रस फ्रूट बहुत से लोगों का फेवरिट है। बहुत सी स्टडी में यह बात सामने आयी है कि अगर आप इस फल को खाने से पहले इसे सूंघ लें तो वजन घटाने की आपकी प्रक्रिया कई गुना बढ़ जाएगी। ओसाका यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने चूहों पर की गई अपनी रिसर्च में पाया कि जब चूहों को मौसमी या चकोतरा फल सुंघाया गया तो उनकी भूख और वजन दोनों में कमी देखी गई। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस फल की सुगंध सीधे लिवर एन्जाइम्स से इंटरैक्ट करती है। ये भी पढ़ेंः 7 सब्जियां जो इंफेक्शन और बीमारी से रखती हैं दूर।
लहसुनः फ्लेवर नाम के जर्नल में साल 2012 में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक अगर खाने से तेज गंध आ रही हो तो आप खाने के छोटे-छोटे टुकड़े ही खाते हैं। मसालेदार, तेज फ्लेवर और स्ट्रॉन्ग अरोमा वाले खाने के बारे में कहा जाता है कि उनसे वेट लॉस होता है। इस बात के सबूत भी मिले हैं कि तेज मिर्च खाने से भी कैलरी बर्न होती है और वजन कम होता है। ये भी पढ़ेंः खाली पेट लहसुन खाना क्यों है फायदेमंद ?
ऑलिव ऑयलः जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर फूड केमिस्ट्री की एक स्टडी के मुताबिक एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल को सूंघने से भी पेट भरा-भरा महसूस होता है। जब खुशबू से भरपूर एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल को दही मिलाकर लोगों को खाने के लिए दिया गया तो उन लोगों ने कम कैलरी कन्ज्यूम की और उनका ब्लड शुगर भी उन लोगों की तुलना में बेहतर था जिन्होंने बिना ऑलिव ऑइल वाली दही खाई। एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल में हेल्दी फैट होते हैं जिससे बेली फैट घटाने में मदद मिलती है। ये भी पढ़ेंः एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल खरीदने और इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये 5 बातें।
सौंफ का पौधाः वेस्ट कोस्ट इंस्टिट्यूट की ओर से करवाई गई एक स्टडी के मुताबिक सौंफ के पौधे का क्रंची और रिफ्रेशिंग पौधा भूख को दबाने में मदद करता है। ये भी पढ़ेंः सौंफ के 9 फायदों के बारे में जानें।