... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 18, 2019 2:51 PM IST
Image credits by: Oral Antibiotic के सेवन से किडनी में पथरी का खतरा। ©Shutterstock.
हाल के वर्षों में वायरल व इंफेक्शन की बीमारियों के बढ़ने के कारण एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग बहुत तेजी से बढ़ा है। मेडिकल रिपोर्ट्स की मानें तो भारत जैसे देशों में एंटीबायोटिक दवाओं का गलत उपयोग भी होता है। साधारण बीमारियों में भी लोग एंटीबायोटिक खाते हैं।
4 लक्षण जो बताते हैं किडनी में हो रही है पथरी।
अगर आप भी छोटी-छोटी बीमारियों एंटीबायोटिक की दवा लेने लगते हैं तो आपको सावधान होने की जरूर है। क्योंकि हाल ही में अमेरिकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से किडनी की पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
किडनी में पथरी होने पर इन 4 चीजों कम कर दे सेवन।
एक्सपर्ट्स की मानें तो किडनी की पथरी इंसान की आंत और पेशाब की नली में पाये जाने वाले बैक्टीरिया में बदलाव से प्रभावित होती है। इस शोध में इसके बीच के संबंध के बारे में भी जानने की कोशिश की गयी। इस शोध का मुख्य कारण था कि पिछले कुछ सालों में किडनी की पथरी के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।
क्या कहता हा शोध ?
इस शोध में शोधकर्ताओं ने 1994 से 2015 तक यूके से 26 हजार ऐसे मरीजों को शामिल किया, जिन्हें किडनी स्टोन था और करीब 260, 000 लोगों के कंट्रोल ग्रुप को भी शामिल किया, जिन्हें किडनी स्टोन की शिकायत नहीं थी।
क्यों होती है किडनी में पथरी ? जानें 4 मुख्य कारण।
शोध में उन्होंने पाया कि कम से कम पांच तरह के एंटीबायोटिक जैसे सल्फास, सेफलोस्पोरिन, फ्लोरोक्विनोलोन, नाइट्रोफ्यूरेंटाइन / मिथेनैमाइन और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम पेनिसिलिन किडनी में पथरी होने के हाई रिस्क से जुड़े थे। ये एंटीबायोटिक पथरी का पता चलने के 3 से 12 महीने पहले लिए गए थे।
पेशाब में जलन व इंफेक्शन को दूर करने वाली दवा ज्यादा खतरनाक
शोध में एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण थी वो यह थी जो लोग पेशाब की नली में होने वाले इंफेक्शन और जलन के लिए एंटीबायोटिक दवा का सेवन करते हैं उनमें किडनी की पथरी होने की संभावना बहुत अधिक होती है।
किडनी की पथरी से जुड़ी ऐसी 8 बातें जिन्हें हर इंसान को जानना है जरूरी।
सबसे ज्यादा खतरा सल्फास के साथ के जुड़ा हुआ था, जिसका इस्तेमाल पेशाब की नली में होने वाले इंफेक्शन और जलन के इलाज के लिए किया जाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.