जरूरत ज्यादा पीते हैं शराब, खतरे में आ सकता है आपका DNA

शराब के सेवन से लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है इसकी वजह से लोगों की जिंदगी भी कम हो जाती है लेकिन नये शोध से और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत पड़ सकती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 30, 2019 4:22 PM IST

शराब या अल्कोहल के सेवन से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है यह बात हम सभी जानते हैं लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में चौकाने वाले आंकड़े आये हैं। शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि शराब के अत्यधिक सेवन से डीएनए पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

शराब के सेवन से लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है इसकी वजह से लोगों की जिंदगी भी कम हो जाती है लेकिन नये शोध से और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत पड़ सकती है। DNA में पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव की वजह से इंसान के शरीर ही नहीं दिलो-दिमाग पर भी असर पड़ने लगता है।

25 प्रतिशत वायु प्रदूषण कम हो जाए तो 3 साल बढ़ जाएगी दिल्ली-एनसीआर वालों की ज़िंदगी।

शोधकर्ताओं के अनुसार इंसान के DNA में पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव की वजह से इंसान को शराब पीने की तलब लगने लगती है। डीएनए पर पड़ता है ये बुरा प्रभाव बहुत अधिक शराब पीने से आपके डीएनए पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इजराइल के वैज्ञानिकों का दावा एक साल के अंदर “कैंसर का इलाज” करने वाली दवा की कर ली है खोज।

अमेरिका के रट्जर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपक सरकार के अनुसार ''बहुत अधिक शराब पीने से आपके डीएनए में बदलाव आता है। ये बदलाव ऐसा होता हो जो कि आपको और अधिक शराबी बनाता है।''

सर्दी के मौसम में ऑयली स्किन के लिए कौन सा फेशियल अच्छा होता है ?

शराब की लत लग जाने के बाद अधिक शराब आपके डीएनए को इस तरह बदल देती है कि आपको और शराब पीने की तलब होती है। ऐसे में ये साफ है कि कोई भी शख्स इसका आदि क्यों हो जाता है। दीपक सरकार ने कहा कि इस शोध से निकले इन नतीजों की मदद से जरूर शराब से छुटकारे की तरकीब निकाल ली जाएगी।

क्या विटामिन-ई के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है ?

शरीर में प्रोटीन बनने की क्षमता पर पड़ता है प्रभाव

शोध में कम, औसत और बहुत अधिक शराब पीने वालों के शरीर के बीच तुलना की गयी। अधिक शराब पीने वालों के जीन्स में प्रोटीन बनने की क्षमता में फर्क पड़ता है। ये बदलाव अधिक शराब पीने के कारण होता है।

पेट का मोटापा कम करने और रात में बेहतर नींद के लिए कब और कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source