... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 23, 2019 11:40 AM IST
स्वाइन फ्लू और चिकन, मटन खाने की बातें। ©Shutterstock.
स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप और उससे बचाव को लेकर अब लोगों को जागरूक करने की पहल की जा रही है। चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि लोग पानी को उबालकर पीएं और कुछ दिनों तक चिकन, मटन या मरी हुई मछली न खाएं।
स्वाइन फ्लू के बारे में मिथक और सत्य।
आजमगढ़ के माहुल में सेवारत वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अरविंद पांडेय के अनुसार "इस समय स्वाइन फ्लू एक घातक बीमारी के रूप में फैल रहा है। इसका मुख्य कारण साफ-सफाई का अभाव, प्रदूषित वातावरण, प्रदूषित भोजन एवं संक्रमित पानी है।''
क्या चिकन खाने से स्वाइन फ्लू होने का खतरा होता है ?
उन्होंने बताया कि एक हफ्ते से अधिक समय तक सर्दी जुकाम एवं गला का जाम रहना, सांस लेने में परेशानी एवं बदन में दर्द रहने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
डॉ. पांडेय की सलाह है कि सदैव मास्क का प्रयोग करें। आग में कपूर, इलाइची एवं लौंग डालकर उसका धुंआ कुछ देर घरों में रहने दें। पानी को उबालकर पीएं, कुछ दिनों तक चिकन, मटन, मरी हुई मछलियों का सेवन न करें। ताजा पत्तेदार सब्जी व ताजे फल खाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। तली या भुनी हुई खाद्य सामग्री कम खाएं।
स्वाइन फ्लू के लक्षणों को पहचानें और सावधानी बरतें।
उन्होंने बताया कि तुलसी और अदरक डली हुई चाय पीने से स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचा जा सकता है।
डॉ. पांडेय ने कहा कि होम्योपैथी में स्वाइन फ्लू का बेहद कारगर इलाज है। होम्योपैथिक चिकित्सक लक्षण के अनुसार क्रोटलेश, हेरायटस, आर्सेनिक एलवा, यूपटेरियम पर्फ, एकोनाइट, सल्फर, जेल सिमिमियम, वैपटिसिया आदि दवाइयां लेने का परामर्श देते हैं।
स्वाइन फ्लू से लड़ने के लिए कैसे बढ़ायें इम्यूनिटी पावर।
उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवाओं के इस्तेमाल से कम पैसे खर्च कर स्वाइन फ्लू जैसी घातक महामारी से बचा जा सकता है।
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सबसे पहले अपने इम्यूनिटी पावर को बढ़ायें, फिर मिथकों पर ध्यान न देकर असली बातों पर ध्यान दें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.