भारत में कोरोना के सर्वाधिक 39 हजार नए मामले आए सामने, कुल मरीजों की संख्या 10 लाख के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 संक्रमित 6,77,422 मरीज ठीक हो चुके हैं, जो 3,73,379 सक्रिय मरीजों की तुलना में दोगुना है। हालांकि भारत अब भी अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 20, 2020 7:30 AM IST

Coronavirus in India : भारत में नोवेल कोरोनावायरस  के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में कोविड-19 का प्रकोप लगातार  बढ़ता जा रहा है। शनिवार को  देश में कोरोना मरीज़ो के नए मामलों की संख्या ने एक नए रिकार्ड को छू लिया। शनिवार को लगभग 39 हजार नए मामलों की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि यह अब तक देश में एक दिन में सामने आए मामलों की संख्या का  सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले हर दिन 30 हजार नये मामलों की पु्ष्टि की जा चुकी थी। इस नये रिकॉर्ड के साथ ही देश में कोविड-19 इंफेक्शन के कुल मामलों का आंकड़ा 10,77,618 तक पहुंच गया है। (Coronavirus in India in hindi)

देश में कोरोना के कुल मामले 10.77 लाख

भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 39,000 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। इस दौरान 543 मरीजों की मौतों के साथ मृतकों की संख्या 26,816 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम 6,77,422 मरीज ठीक हो चुके हैं, जो 3,73,379 सक्रिय मरीजों की तुलना में दोगुना है। हालांकि भारत अब भी अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। (Covid-19 cases in  India)

बीते 24 घंटे में 3,58,127 नमूनों की जांच की गई है क्योंकि परीक्षण प्रयोगशाला नेटवर्क का विस्तार निरंतर जारी रहा।

मुंबई में 3 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

महाराष्ट्र 3,00,937 मामलों और 11,596 मृतकों के साथ देश में अब भी वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। वहीं, राजधानी मुंबई से अब तक एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद शनिवार को इसने तीन लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। ( Covid-19 Cases in Maharashtra) इसके बाद कुल 1,65,714 मामलों के साथ तमिलनाड़ु सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां 2,403 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। (Coronavirus in Tamil Nadu)

दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंकड़े सुधारात्मक है। यहां वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या अन्य किसी भी राज्य से काफी अधिक है।

एम्स की एथिक्स कमिटी ने स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 के वैक्सीन कोवाक्सिन (Covaxin) के मानव परीक्षण को मंजूरी दे दी है जिसके बाद परीक्षण में अपनी इच्छा से शामिल होने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

अब, तक दुनिया भर में 1.4 करोड़ लोग घातक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और अब तक 602,656 अपनी जान गंवा चुके हैं।