Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुंबई में वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने के बाद कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने, बुज़ुर्गों में मिले अधिकांश केसेस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं जिसने हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ा दी है। (Covid Infection After Vaccination In Mumbai)

मुंबई में वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने के बाद कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने, बुज़ुर्गों में मिले अधिकांश केसेस
दुनियाभर में कोविड मामलों की संख्या 22 करोड़ के पार, भारत मामलों में दूसरे नंबर पर

Written by Sadhna Tiwari |Published : September 16, 2021 11:02 PM IST

Covid Infection After Vaccination In Mumbai: कोरोना वायरस महामारी का असर अब देशभर (Coronavirus in India) में कम होता दिख रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर (Third wave of coronavirus in India) की आंशका के बीच लोग अब भी चिंता और डर महसूस कर रहे हैं। देश के कुछ राज्यों में जहां संक्रमण के नये मामलों की संख्या में बढ़ोतरी न के बराबर दर्ज़ हो रही है। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में कोविड संक्रमण के मामले एक बार फिर से तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी देशभर में चल रहा है। लेकिन, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं जिसने हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ा दी है। (Covid Infection After Vaccination In Mumbai In Hindi)

मुंबई में वैक्सीन लेने वाले इतने लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण

कोविड वैक्सीन लेने के बाद संक्रमण की स्थिति को 'ब्रेकथ्रू इंफेक्शन' (breakthrough infection) कहा जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई महानगर पालिका यानि बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) द्वारा किए गए एक सर्वे में कुछ चौंकानेवाले आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार,

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • शहर में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने वाले लोगों की संख्या 25.39 लाख है।
  • महाराष्ट्र राज्य में कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने के बाद कुल 23,239 लोगों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है।
  • वैक्सीन की पहली डोज़ लेने के बाद कुल 14 हजार 239 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। (Covid Infection After Vaccination In Mumbai)
  • वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में से कोविड संक्रमित होनेवाले ज्यादातर लोग 60 साल से अधिक आयु वर्ग से हैं।
  • सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, टीका लेने के बाद 0.35 प्रतिशत लोग कोरोना संक्रमित (Covid infected) हुए।
  • हालांकि, इस सर्वे के परिणामों के अनुसार, टीकाकरण के बाद कोविड संक्रमण (Covid-19 infection after vaccination) की चपेट में आनेवालों की संख्या बहुत कम है।