... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 22, 2018 10:53 AM IST
सेना की मध्य कमान के अंतर्गत आनेवाले सात राज्यों के परिक्षेत्रों के विभिन्न सैन्य फॉर्मेशनों एवं स्थापनाओं में तैनात लगभग 35000 सैन्यकर्मियों एवं उनके परिजनों ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान 14000 फीट ऊंचे एवं दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात सैनिकों ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।
रक्षा मंत्रालय के मध्य कमान मुख्यालय की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर मध्य कमान मुख्यालय के तत्वावधान में लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय, 11वीं गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कालेज तथा सूर्या खेल परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 4500 सैन्यकर्मियों सहित उनके परिजनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों एवं मुद्राओं का अभ्यास किया। योग सैनिकों के दैनिक कार्य में शामिल है।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत:Shutterstock.