
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 26, 2018 12:59 PM IST
बर्थ कंट्रोल पिल्स के बारे में डॉक्टर या फिजिशियन का मानना है कि ये 95 प्रतिशत तक प्रेगनेंसी को रोकने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।© Shutterstock
बर्थ कंट्रोल पिल्स के बारे में डॉक्टर या फिजिशियन का मानना है कि ये 95 प्रतिशत तक प्रेगनेंसी को रोकने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं और एक पिल्स रोजाना लेने से 99 प्रतिशत तक अनचाहे गर्भ की समस्या को रोका जा सकता है। लेकिन इन पिल्स को लेने से सेक्चुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन होने का खतरा कम नहीं होता है। इसको बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं ली जा सकती है। अगर आपने बिना किसी प्रोटेक्शन के इंटरकोर्स किया तो एमरजेंसी पिल्स या आई पिल आदि अनचाहे प्रेगनेंसी को रोकने के लिए लिया जाता है। इन पिल्स में प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजेन हार्मोन होते हैं जिनके कारण इनको हार्मोनल पिल्स कहा जाता है। डॉ. सुषमा तोमर, कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स और गायनाकॉलोजिस्ट, फोर्टिस हॉस्पिटल, कल्याण ने बताए कुछ और तरीके जो गर्भनिरोध के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके अलावा जो गर्भनिरोध के रूप में इन हार्मोनल तरीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है-