Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
AR Rahman health update: ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर और गायक एआर रहमान की तबियत (AR Rahman health news) रविवार सुबह अचानक इतनी बिगड़ गयी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 58 साल केए आर रहमान को अचानक से सीने में तेज दर्द (A.R. Rahman chest pain news) की शिकायत होने लगी जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने रहमान की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालांकि, कुछ समय बाद एआर रहमान को अस्पताल ( AR Rahman Chennai hospital) से छुट्टी भी दे दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने कहा है कि एआर रहमान को डिहाइड्रेशन (Dehydration) भी हो गया था और उनकी स्थिति गम्भीर थी।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह अचानक ही चेस्ट पेन (AR Rahman hospitalized chest pain) शुरू हो जाने के बाद एआर रहमान को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्हें सुबह साढ़े सात बजे हॉस्पिटल ले जाया गया और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। चेन्नई के अपोलो अस्पताल (AR Rahman hospital news Chennai) के इमरजेंसी वॉर्ड में एआर रहमान को भर्ती कराया गया जहां उनका ईसीजी टेस्ट (ECG) भी किया गया।
एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की एक टीम ने एआर रहमान की हेल्थ पर लगातार नजर बनाए रखी। वहीं, अपोलो हॉस्पिटल की ओर से एक बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया कि एआर रहमान को डिहाइड्रेशन हो गया था जिसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ (AR Rahman health) गयी थी। अस्पताल आने के बाद सभी जरूरी चेकअप और ट्रीटमेंट्स के बाद एआर रहमान की कंडीशन में सुधार आया है। डॉक्टरों ने रिकवरी और बेहतर होती हेल्थ को देखते हुए एआर रहमान को अस्पताल से घर जाने की इजाजत दे दी।
डॉक्टरों की जिस टीम ने एआर रहमान ( AR Rahman MK Stalin update)की जांच की उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, एआर रहमान इन दिनों रमजान के रोजे रख रहे हैं। रहमान की टीम का भी यही कहना है कि, ऐसा हो सकता है कि दिन भर भूखे-प्यासे रहने की वजह से रहमान के शरीर में पानी की कमी हो गयी और डिहाइड्रेशन की समस्या उन्हें हुई है।
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (MK Stalin) ने ए.आर. रहमान ने तबियत पर अपडेट ली है। स्टैलिन ने सोशल मी़डिया पर इस बारे में एक ट्वीट भी किया और लिखा कि अब रहमान ठीक है। (AR Rahman health condition, )
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।