दिल्ली-एनसीआर में 500 के पार पहुंचा AQI, कोहरा नहीं, जानलेवा है ये SMOG

Delhi Pollution : दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। आज सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 358 था। वहीं, नोएडा और गाजियबाद का भी प्रदूषण स्तर काफी खराब है। आइए जानते हैं क्या है शहर का हाल-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Published : November 6, 2024 8:53 AM IST

Delhi Pollution : दिल्ली का प्रदूषण इस साल फिर एक चर्चा का विषय बन चुका है। क्योंकि देश की राजधानी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से गैस के चैंबर में बदल चुकी है। इसका असर न सिर्फ दिल्ली में पड़ रहा है, बल्कि एनसीआर यानी नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम तक भी लोग परेशान हो रहे हैं। बता दें कि दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में AQI 400 पार हो चुकी है। बुधवार सुबह 7 बजे की बात करें, तो दिल्ली में AQI 358, नोएडा का AQI 265, फरीदाबाद का AQI 261 बताया जा रहा है। इस प्रदूषण के चलते लोग काफी ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं।  यह प्रदूषण लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

जानलेवा हो सकता है बढ़ता प्रदूषण

दिल्ली एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण आपके स्वास्थ्य के लिए जानलेवा हो सकता है, क्योंकि इससे न सिर्फ लंग्स इन्फेक्शन का खतरा है, बल्कि यह अस्थमा जैसी परेशानियों को भी बढ़ा सकता है। साथ ही इससे फेफड़ो पूरी तरह से भी खराब हो सकते हैं। मुख्य रूप से जो लोग पहले से बीमार हैं, उन्हें इस दौरान काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। यह वातावरण ऐसे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में आपको अधिक सुरक्षित रहने की जरूरत है। इसके लिए कुछ निम्न उपाय अपनाएं

  • घर से बाहर कम से कम निकलें।
  • बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर पहनें।
  • घर के अंदर एयरप्यूरीफायर लगाएं, इत्यादि।

बंद हो सकते हैं स्कूल

बता दें कि पिछले साल दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद तुरंत बाद दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ गया था. जिसके चलते दिल्ली के कई स्कूलों को बंद कर दिया गया था। प्रदूषण के चलते स्कूल बंद होना, अपने आप में एक नया कॉन्सेप्ट है, जो पहले नहीं हुआ था। हालांकि, शहर के खराब वातावरण के चलते ऐसा करना जरूरी भी था। वहीं, कई स्कूलों द्वारा इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस के जरिए बच्चों का सिलेबस पूरा कराया गया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर वातावरण में सुधार नहीं हुआ, तो इस साल फिर से स्कूल बंद किए जा सकते हैं।

धुंध से हुई सुबह की शुरुआत

दिल्ली और एनसीआर में अभी तक ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। AQI खराब होने के चलते लोग जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हालांकि, आज हल्की-हल्की ठंड से दिन की शुरुआत हुई है। वहीं, चारों ओर धुंध भी छाई है। बीते मंगलवार का न्यूनतम पारा 17.6 और अधिकतम पारा 32 डिग्री था। मंगलवार को शहर में सर्दी के मौसम का पहला कोहरा भी दर्द किया गया है।

Also Read : बढ़ते प्रदूषण में गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानिए सुरक्षित रहने के 5 उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source