hamburger icon
A
Read in English

एप्पल फरवरी को 'हार्ट मंथ' के रूप में मनाएगी, जानें इसके लक्ष्य

आईफोन निर्माताओं का दावा है कि उन्हें एप्पल वॉच के उपयोगकर्ताओं के पत्र मिल रहे हैं, जिसमें वह बताते हैं कि कैसे एप्पल वॉच की ओर से उन्हें उनकी दिल की स्थिति की पहचान करने, चिकित्सीय उपचार, वजन कम करने और सक्रिय रहने में मदद मिली है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 2, 2019 5:44 PM IST

तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल फरवरी माह को 'हार्ट मंथ' के रूप में चिन्हित कर रही है। इस दौरान कंपनी लोगों को उनके दिल के स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करेगी और ऐप्पल वॉच उपयोगकर्ताओं के लिए 'एक्टीविटी चैंलेज' का भी आयोजन करेगी।

हार्ट के मरीज हैं तो बड़े काम की है नई ”एप्पल वॉच”।

कंपनी ने ब्लॉग-पोस्ट में शुक्रवार को कहा, "एप्पल न्यूयॉर्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने एप्पल स्टोर में सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर जेनेट जेनकिंस के साथ 'हार्ट हेल्थ विद एप्पल' सत्र की मेजबानी करेगा जहां उपस्थित लोगों को हृदय स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी।"

एक ब्लड टेस्ट हार्ट अटैक से बचा सकता है आपकी जान। 

प्रतिभागी एक नए 'हेल्थ एंड फिटनेस वॉक' का हिस्सा होंगे और एप्पल वॉच के साथ यहां एक ब्रिस्क वॉक भी करेंगे। आईफोन निर्माताओं का दावा है कि उन्हें एप्पल वॉच के उपयोगकर्ताओं के पत्र मिल रहे हैं, जिसमें वह बताते हैं कि कैसे एप्पल वॉच की ओर से उन्हें उनकी दिल की स्थिति की पहचान करने, चिकित्सीय उपचार, वजन कम करने और सक्रिय रहने में मदद मिली है।

हाई प्रदूषण लेवल वाले क्षेत्र में भी एक्सरसाइज हार्ट अटैक से बचाता है, जानें फैक्ट्स।

एप्पल के वरिष्ठ निदेशक जे बालहानिक ने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह 'एक्टीविटी चैंलेज' और हृदय स्वास्थ्य के बारे में वार्तालाप अधिक उपभोक्ताओं को अपने दैनिक जीवन में नियमित शारीरिक गतिविधि को हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगी।"