Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जो देख-सुन नहीं सकते उनके लिए एप्पल लांच कर रहा नई तकनीक

देखने और सुनने में अक्षम लोगों के लिए एप्पल की इस नई तकनीक से उन्हें तकनीक की भाषा सीखने-समझने में आसानी होगी।

जो देख-सुन नहीं सकते उनके लिए एप्पल लांच कर रहा नई तकनीक

Written by Editorial Team |Updated : May 19, 2018 3:22 PM IST

आंख और कान के बीना दुनिया देखना जहां मुश्किल होता है वहीं रोजमर्रा और पढ़ाई-लिखाई का काम करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। मोबाइल की दुनिया की सबसे मशहुर कम्पनी एप्पल नई तकनीक के साथ इस मुश्किल का हल लेकर आई है। देखने और सुनने में अक्षम लोगों के लिए एप्पल की इस नई तकनीक से उन्हें तकनीक की भाषा सीखने-समझने में आसानी होगी। इस नई तकनीक को 'एवरीवन कैन कोड' नाम दिया गया है।

एप्पल इस तकनीक को शुरुआती दौर में अमेरिका के स्कूलों में ला रहा है, फिर उसे दुनिया के अन्य स्कूलों को भी दिया जाएगा। एप्पल ने एक बयान में कहा है कि इस शरद ऋतु से अमेरिका के विशेष स्कूलों यानी उन स्कूलों में, जहां नेत्रहीन (देखने में अक्षम), बधिर (सुनने में अक्षम) एवं अन्य दिव्यांग छात्र पढ़ते हैं, वहां 'एवरीवन कैन कोड' शिक्षा प्रणाली पेश की जाएगी।

hearing-Apple

Also Read

More News

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि इस कोडिंग तकनीक से एप्पल का उद्देश्य शिक्षा को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा, "हमने 'एवरीवन कैन कोड' का विकास किया है, क्योंकि हमारा मानना है कि तकनीक की भाषा समझने के मामले में सभी विद्यार्थियों को समान अवसर मिलना चाहिए।" उन्होंने इस नई तकनीक के बारे में  बताते हुए कहा कि एप्पल ने यह तकनीक पाठ्यक्रम किंडरगार्टन से लेकर कॉलेज छात्रों के लिए बनाया गया है। इसके जरिए छात्र न केवल पहेली (पजल्स) सुलझा सकते हैं, बल्कि एक टैप पर कैरेक्टर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपना एप भी विकसित कर सकते हैं।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More