अपोलो हॉस्पिटल्स ने लखनऊ में 330 बेड्स वाले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के साथ भारत के केन्द्र में किया प्रवेश

दशकों से उत्तरप्रदेश के नागरिक दिल्ली या अन्य राज्यों में आकर अपोलो की सेवाओं का लाभ उठाते रहे हैं। हमारी उच्च गुणवत्ता की सेवाओं में उनका सतत भरोसा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसी भरोसे ने हमें क्षेत्र में विस्तार के लिए प्रेरित किया है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 24, 2019 12:58 PM IST

हेल्थकेयर ग्रुप अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज़ लिमिटेड ने 24 फरवरी 2019 को लखनऊ में 330 बेड्स के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स का लॉन्च कर रहा है। यह उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के द्वारा किया जाएगा।

लाॅन्च से पहले प्रेस को सम्बोधित करते हुए डाॅ हरीप्रसाद के, प्रेज़ीडेन्ट, अपोलो हाॅस्पिटल्स ग्रुप एंड डायरेक्टर, अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलटी हाॅस्पिटल्स ने कहा, ‘‘अपोलो भारत के आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी है। 140 से अधिक देशों से आए मरीज़ों के भरोसे ओर सम्मान के साथ हम नए क्षेत्रों में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। हम अपने देश के नागरिकों को अन्तर्राष्ट्रीय मानकों की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

रोजाना करें सिर्फ इतने पुश-अप्स – हार्ट अटैक का खतरा हो जायेगा कम।

डाॅ हरीप्रसाद ने बताया कि ''इस 72वें हाॅस्पिटल ‘अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलटी हाॅस्पिटल्स’ के साथ अपोलो हाॅस्पिटल ग्रुप अब उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी अनुभवी एवं विशेषज्ञ सेवाओं से लाभान्वित करेगा। अपनी आधुनिक सुविधाओं एवं सर्वश्रेष्ठ उपकरणों के साथ यह हाॅस्पिटल राज्य के मरीज़ों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराकर उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्यसेवाओं को प्रोत्साहित करेगा।''

डॉ प्रसाद कहते हैं कि ''दशकों से उत्तरप्रदेश के नागरिक दिल्ली या अन्य राज्यों में आकर अपोलो की सेवाओं का लाभ उठाते रहे हैं। हमारी उच्च गुणवत्ता की सेवाओं में उनका सतत भरोसा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसी भरोसे ने हमें क्षेत्र में विस्तार के लिए प्रेरित किया है।’’

हर्बल चाय और फलाहार का हमारी आंत पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

लखनऊ में 3,50,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में फैला यह सुपर स्पेशलटी हाॅस्पिटल अनुभवी एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित डाॅक्टरों के नेतृत्व में 30 से अधिक स्पेशलटीज़ एवं 10 उत्कृष्टता केन्द्रों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। 330 में से 110 बेड्स विशेष रूप से क्रिटिकल केयर को समर्पित किए गए हैं।

हाॅस्पिटल अपने उत्कृष्टता केन्द्रों जैसे कार्डियक साइन्सेज़, आंकोलोजी, न्यूरो साइन्सेज़, गैस्ट्रो साइन्सेज़, रीनल साइन्सेज़, आर्थोपेडिक्स, आब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलोजी, क्रिटिकल केयर एवं 24 घंटे-7 दिन ट्राॅमा केयर के माध्यम से चैबीसों घंटे डायग्नाॅस्टिक्स, क्यूरेटिव, प्रीवेंटिव एवं रेहेबिलिटेटिव केयर के क्षेत्र में टर्शरी केयर सुविधाएं मुहैया कराएगा।

या एक्सरसाइज ट्रेंड HIIPA जो बहुत कम समय में आपको फिट करती है।

डाॅ सुशील गट्टानी, संस्थापक एवं सह-चेयरमैन, अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलटी हाॅस्पिटल ने कहा, ‘‘यह शहर के सबसे बड़े हाॅस्पिटल्स तथा सबसे आधुनिक स्वास्थ्यसेवा प्रदाताओं में से एक होगा। अपोलोमेडिक्स के पास बेहद अनुभवी डाॅक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल टेकनिशियनों की टीम है जो हर स्तर पर मरीज़ों को उत्कृष्ट देखभाल एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराती है।’’

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source