Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फॉर्च्यून इंडिया की सबसे पॉवरफूल महिलाओं की सूची में शामिल हुई हैं। अनुष्का शर्मा का नाम फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल है। अनुष्का इस सूची में 39वें नंबर पर हैं और इस लिस्ट में शामिल होने वाली महिलाओं में उनकी उम्र सबसे कम है।
जानें क्यों शामिल हुई अनुष्का फॉर्च्यून लिस्ट में-
फॉर्च्यून इंडिया ने अभिनेत्री के बारे में लिखा : “शर्मा न केवल कई बड़े लाइफस्टाइल ब्रांड्स का एक चेहरा हैं बल्कि एक प्रोड्यूसर भी हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स जिसे शर्मा ने तब स्थापित किया था जब वह 25 साल की थीं, इसने ‘एनएच10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘परी’ जैसी तीन कम बजट की हिंदी फिल्मों को बनाया है।”
बॉक्स ऑफिस में इनमें से हर एक ने करीबन 40 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। बॉलीवुड से परे जाकर, क्लीन स्लेट फिल्म्स ने एक फीचर फिल्म ‘बुलबुल’ और एक वेब सीरीज ‘माई’ को बनाने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ भी करार किया है। यह एमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए भी एक वेब सीरीज को तैयार करने पर काम कर रही है।
फॉर्च्यून की भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक रैंकिंग उनके व्यापार कौशल और सामाजिक व सांस्कृतिक प्रभाव के आधार पर होता है।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉप्युलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके फैंस उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी ब्यूटी और फिटनेस के लिए भी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं अनुष्का कैसा है अनु्ष्का का फिटनेस रूटीन और डायट।
अऩुष्का करती हैं मेडिटेशन और डांस-
करीबी लोगों का कहना है कि अनुष्का को जिम जाकर कसरत करना पसंद नहीं है। लेकिन वह खुद को फिट रखने के लिए सप्ताह के 4 दिन जिम ज़रूर जाती हैं। इसके अलावा वह हर दिन तकरीबन आधे घंटे डांस की प्रैक्टिस करती हैं। डांस एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है और अनुष्का डांस की मदद से अपनी फिटनेस बढ़ाती हैं।
मानसिक स्ट्रेस दूर करने के लिए अनुष्का मेडिटेशन करती हैं। मेडिटेशन दिमाग को शांत कर, बुरे विचारों को उत्पन्न होने से रोकता है। यह दिनभर की थकान के बाद आपके मन और बॉडी को फिट बनाने के लिए ध्यान या मेडिटेशन बहुत मदद कर सकता है।
जंक फूड नहीं खाती अनुष्का-
जंक फूड खाने के बारे अनुष्का बहुत स्ट्रिक्ट हैं। उनका मानना है कि जंक फूड खाकर स्किन और बॉडी दोनों को नुकसान होता है। जंक फूड खाने से लोग सुस्त और मोटे बन सकते हैं। जहां तक रही बात अनुष्का की डायट की तो वह बहुत साधारण चीज़ें अपनी डायट में शामिल करती हैं।